आप तली भुनी चीजों की जगह खा सकते हैं ये रोस्टेड स्नैक्स, वजन भी होगा कम और भी मिलेंगे कई फायदे

आप तली भुनी चीजों की जगह खा सकते हैं ये रोस्टेड स्नैक्स, वजन भी होगा कम और भी मिलेंगे कई फायदे
X
आपको बता दें कि आपका स्नैक्स भी यह डिसाइड करता है कि आपका वेट बढ़ेगा या घटेगा। वहीं अगर आप भी स्नैक्स खाने के शौकीन हैं और आप भी वेट भी कम करना चाहते हैं तो इसके लिए रोस्टेड स्नैक्स काफी अच्छा विकल्प है। इसमें कम कैलोरी होने से यह आपका वेट भी नहीं बढ़ाता हैं और आपको कई फायदे भी पहुंचाता है।

ज्यादातर लोग स्नैक्स में तला, भुना या जंक फूड ही खाना पसंद करते हैं। जोकि सेहत के लिए तो हानिकारक होता ही है साथ ही इससे आपका वजन भी बढ़ता है। वहीं आपको बता दें कि आपका स्नैक्स भी यह डिसाइड करता है कि आपका वेट बढ़ेगा या घटेगा। वहीं अगर आप भी स्नैक्स खाने के शौकीन हैं और आप भी वेट भी कम करना चाहते हैं तो इसके लिए रोस्टेड स्नैक्स काफी अच्छा विकल्प है। इसमें कम कैलोरी होने से यह आपका वेट भी नहीं बढ़ाता हैं और आपको कई फायदे भी पहुंचाता है। इसी बीच आज हम आपको कुछ रोस्टेड स्नैक्स बताने जा रहे हैं।

चने

इसमें फाइबर और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से आपका वेट भी जल्दी कम होता है। वहीं इसे खाने से आपको जल्दी भूख भी नहीं लगती है। जिससे आपका वेट कंट्रोल में रहता है।

मखाने

भूने हुए मखाने खाने से आपका वेट कम होता है। इसमें कैलोरी और ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। वहीं कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। इसके लिए आप मखानों को माइक्रोवेव में भून कर खा सकते हैं।

भिंडी

हरी सब्जियां काफी पोष्टिक होती हैं। यह डायबिटीज और दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। आप रोस्टेड भिंडी को स्नैक्स के अलावा दाल और चावलल के साथ भी खा सकते हैं।

सीड्स

इसके लिए आप सूरजमुखी, लौकी और अलसी के बीजों को भून कर भी खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन बहुत ज्यादा पाई जाती है।

Also Read: Pregnancy Tips: गर्भावस्था में होती है थकान तो एक बार इस लेख को जरूर पढ़ें

मटर

इसके लिए आप मटर को अच्छे से धोकर सुखाएं। इसके बाद आप इसे 375 डिग्री तापमान पर 45 मिनट तक बेक करके खाएं।

Tags

Next Story