Breastfeeding Tips : ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को नहीं खानी चाहिए ये चीजें, नहीं तो दोनों को हो सकती है गैस

Breastfeeding Tips : शिशु के लिए मां का दूध ही संपूर्ण पोषण है। 6 महीने तक के बच्चे के लिए सिर्फ मां का दूध ही संपूर्ण स्त्रोत है। ऐसे में ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं के लिए अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए। वहीं स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को यह भी पता होना चाहिए कि आपके आहार में कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं, जो गैस की वजह बन सकती है। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए बताने जा रहे हैं कि स्तनपान करवाने महिलाओं को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
कॉफी
कॉफी पीने से मां और बच्चे दोनों को गैस की शिकायत हो सकती है। कौफीन में कैफीन मौजूद होता है जो बच्चे के डाइजेशन सिस्टम को स्लो कर देता है।
गाय का दूध
इसमें प्रोटीन और लैक्टोज होते हैं, जो बच्चे के पेट में गैस बनने का कारण बन सकता है। आपको बता दें कि लैक्टोज बच्चों के पेट में गैस पैदा करने के लिए जिम्मेदार होता है। क्योंकि शिशु का डाइजेशन सिस्टम इतना विकसित नहीं होता है कि वो इसे हजम कर सके।
ब्रेड
ब्रेड में फाइबर पाया जाता है। जिसे शिशु पचा नहीं पाता है। वहीं स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को ब्रेड खासे से परहेज करना चाहिए।
पास्ता
पास्ता में ग्लूटेन मौजूद होता है, जो बच्चे के पेट में गैस पैदा कर सकता है। ऐसे में महिलाओं को फाइबर युक्त चीजें खाने से बचना चाहिए।
Also Read: Breast Cancer: खुशखबरी! साइंटिस्ट ने किया दावा, लाल चंदन से होगा ब्रेस्ट कैंसर का खात्मा
मक्खन
मक्खन में एनीमल फैट मौजूद होता है, जो कि बच्चों के पेट में गैस बना सकता है। इसके साथ ही इसमें लैक्टोज भी मौजूद होता है। बच्चे का पाचन तंत्र इतना मजबूत नहीं होता है कि वो इसे पचा सके।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS