Cardiac Arrest: जानें कार्डियक अरेस्ट के बारे में, नहीं होता है ये हार्ट अटैक

Cardiac Arrest: जानें कार्डियक अरेस्ट के बारे में, नहीं होता है ये हार्ट अटैक
X
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग स्ट्रेस से का शिकार हो रहे हैं। जिस वजह से ज्यादातर लोग दिल की बीमीरी का शिकार होते हुए नजर आ रहे हैं। पहले ज्यादातर बुजर्ग दिल की बीमारी का शिकार होते थे। लेकिन आजकल ये बीमारी बच्चों में भी आम हो गई है। दिल की बीमारी में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से लोगों की ज्यादा मौते होते हैं। वहीं बहुत ही कम लोग हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में अन्तर जानते हैं। अक्सर लोग इन दोनों को एक ही बीमारी समझते हैं।

इंसान का शरीर मशीन की तरह काम करता है। जैसे मशीन के पुर्जे खराब हो जाएं तो वो काम करना बंद कर देती है, ठीक वैसे ही इंसान के शरीर का कोई अंग खराब हो जाए तो शरीर सही ढंग से काम करना बंद कर देता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग स्ट्रेस से का शिकार हो रहे हैं। जिस वजह से ज्यादातर लोग दिल की बीमीरी का शिकार होते हुए नजर आ रहे हैं। पहले ज्यादातर बुजर्ग दिल की बीमारी का शिकार होते थे। लेकिन आजकल ये बीमारी बच्चों में भी आम हो गई है। दिल की बीमारी में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट से लोगों की ज्यादा मौते होते हैं। वहीं बहुत ही कम लोग हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में अन्तर जानते हैं। अक्सर लोग इन दोनों को एक ही बीमारी समझते हैं। इसी बीच आज हम आपको इन दोनों बीमारी के बीच का अंतर बताने जा रहे हैं। तो चलिए हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में अन्तर के बारे जानते हैं।

क्या होता है हार्ट अटैक?

दिल के अंदर खून नहीं पहुंने से दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ता है। कई बार फिल्मों में भी देखा होगा जब किसी एक्टर के छाती पर हाथ रखकर दबाया जाता है। इससे हृदय में ब्लड सर्कुलेशन शुरू हो जाता है। यानी कि आसान शब्दों में कहें तो हार्ट अटैक में दिल के अंदर खून का प्रवाह रुक जाता है। जिससे दिल काम करना बंद कर देता है। दिल के दौरे में हृदय धड़कता रहता है। भले ही हृदय की मांसपेशी को खून न मिल रहा हो।

Also Read: गौहर खान ने 20 दिन में 3.5 किलो वेट किया कम, आप भी लें टिप्स

कार्डियक अरेस्ट क्या होता है?

अगर कार्डियक अरेस्ट की बात करें तो इसमें दिल के अंदर खून तो पहुंचता है लेकिन वो शरीर के बाकी हिस्सों में नहीं पहुंच पाता है। दिल का काम शरीर के सभी अंगो तक खून पहुंचाना होता है। खून के ज़रिए शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचता है। वहीं अगर शरीर के किसी भी हिस्से में खून न पंहुचे तो वो हिस्सा काम करना बंद कर देता है। इसमें दिल धड़कना बंद कर देता है। इस वजह से इंसान बेहोश हो जाता है। सांस नहीं ले पाता है। कार्डिएक अरेस्ट होने पर अगर तुरंत इलाज न हो तो कुछ ही मिनटों में मौत सकती है।

Tags

Next Story