कोरोना काल में अब इस वायरस ने दी दस्तक, Scientist को महामारी बन जाने का सता रहा डर

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तहलका मचा रखा है। जहां अभी कोराना का कहर खत्म ही नहीं हुआ था। ऐसे में एक और वायरस दस्तक दे चुका है। जिसके बाद से साइंटिस्ट की चिंताएं और भी बढ़ गई हैं। आपको बता दें कि हाल ही में अमेरिका में चापरे नाम का एक और वायरस पाया गया है। जिसके बाद से सेंटर्स फॉर डीजीज कंट्रोल में अर्लट जारी कर दिया गया है। ऐसे में साइंटिस्ट को एक और महामारी बन जाने का डर सता रहा है।
एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका के बोलविया में चापरे वायरस नाम का एक नया रोग सामने आया है। जो कोविड-19 की तरह ही एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलता है। CCD द्वारा पुष्टि करने के बाद लोगों को सचेत कर दिया गया है। साइंटिस्ट की मानें तो साल 2004 में बोलविया में ही चापरे वायरस का पहला मरीज मिला था। जिससे मेडिकल रेजिडेंट, एंबुलेंस ड्राइवर और आंतों के विशेषज्ञ को यह इंफेक्शन हुआ था।
ब्रेन हैमरेज होने का डर
वहीं साइंटिस्ट का कहना है कि यह वायरस इंसान की बॉडी के द्रव से फैलता है। इसकी चपेट में आए इंसान को ब्रेन हैमरेज होने का डर भी रहता है। ऐसे में इसके लक्षणों को अनदेखा करना आगे जाकर भारी मुसीबत बन सकती है।
Also Read: कोरोना काल में संतरा खाना है फायदेमंद, इन बीमारियों से भी रखता है दूर
ये हैं लक्षण
- तेज बुखार आना
- पेट में तेज दर्द होना
- जी मचलाना
- उल्टी आना
- मसूड़ों से खून निकलना
- स्किन पर छाले होना
- आंखों में दर्द होना
- धुंधला दिखाई देना
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS