Women Health: मेनोपॉज क्या होता है? क्यों बढ़ता है इस उम्र में महिलाओं का वजन

Women Health: आपने अक्सर देखा होगा कि महिलाओं की लाइफ में एक खास ऐसा वक्त आता है। जब उनका वजन बढ़ने लगता है। इसके पीछे का कारण प्राकृतिक क्रिया होती है। वहीं अगर महिलाएं कोशिश करें तो इस दौरान अपने वजन बढ़ने पर काबू पा सकती हैं। वहीं आपको बताना चाहेंगे कि पुरूषों ( Males)के मुकाबले महिलाओं (Females) में हॉर्मोनल बदलाव (Hormonal Change) ज्यादा होते हैं। इन्ही हॉर्मोनल बदलाव में से एक होता है मेनोपॉज (Menopause)। यह भी महिलाओं की लाइफ का एक हिस्सा होता है। इसी बीच आज हम आपको मेनोपॉज से जुड़ी तमाम जानकारी देने जा रहे हैं (Menopause Process)।
मेनोपॉज क्या होता है? What Is Menopause
यह ऐसा समय होता है जब महिलाओं के मेंसुरेशन साइकिल बंद होने की प्रक्रिया चल रही होती है। यह आमतौर पर 45 से 55 की उम्र में होता है। यह प्रक्रिया महिलाओं के बॉडी में अलग अलह समय के दौरान घटता है। जहां कुछ महिलाओं की यह प्रक्रिया 2 साल में पूरी हो जाती है, तो वहीं कुछ महिलाओं के शरीर में यह प्रक्रिया पूरी होने में 10 साल लग जाते हैं।
क्या समस्याए होती हैं?
- पीरियड्स इर्रेगूलर होना।
- कभी ब्लीडिंग बहुत होना तो कभी बहुत कम ब्लीडिंग होना।
- मूड स्विंग होना।
- थकान रहना।
- गुस्सा बहुत आना।
- भूख ना लगना।
क्या इस दौरान वजर बढ़ना हानिकारक होता है
इस दौरान वजन बढ़ना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके कारण आपको हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
ये हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं
- हार्ट और ब्लड वेसल्स डिजीज
- डाइप टु डायबीटीज
- सांस से संबंधित बीमारी
- ब्रेस्ट कैंसर
- कोलन कैंसर
-एंडोमेट्रियल कैंसर
इस दौरान क्यों बढ़ता है वजन
इस दौरान शरीर में कई बदलाव होते हैं जिस कारण वजन बढ़ने लगता है। इसके साथ ही जेनेटिक फैक्टर, बढ़ती उम्र और महिलाओं का डेली रूटीन भी वजव बढ़ने का कारण हो सकता है। वहीं बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं के शरीर में वसा की मात्रा भी बढ़ने लगती है।
ऐसे करें कंट्रोल
- मीठा खाना कम करें। इसके लिए सिर्फ मिठाई ही नहीं बल्कि जूस, ड्रिंक्स, फ्लेवर्ड वॉटर, चाय और कॉफी जैसी चीजों का सेवन करने से बचें।
- एक्सरसाइज करें।
- योगा करें।
- हैल्दी डाइट लें इसमें कम कैलरी वाली चीजों को शामिल करें।
- हरी सब्जी और साबुत अनाज खाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS