प्याज के जरिए फैल रहा सैल्मोनेला बैक्टीरिया, जानें क्या है यह इंफेक्शन और इसके लक्षण

प्याज के जरिए फैल रहा सैल्मोनेला बैक्टीरिया, जानें क्या है यह इंफेक्शन और इसके लक्षण
X
कोरोना का खतरा अभी तक कम नहीं हो पाया नहीं है कि इसी बीच एक और इंफेक्शन दस्तक दे रहा है। आपको बता दें कि अमेरिका की सीडीसी (स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन) ने एक नए इंफेक्शन की आंशका जताई है। इस इंफेक्शन का नाम सैल्मोनेला (Salmonella Bacteria) बताया जा रहा है। यह बैक्टीरिया प्याज के जरिए फैल रहा है।

जहां पूरी दुनिया में कोरोना वायरस में आतंक मचा रखा है। इसका खतरा अभी तक कम नहीं हो पाया नहीं है कि इसी बीच एक और इंफेक्शन दस्तक दे रहा है। आपको बता दें कि अमेरिका की सीडीसी (स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन) ने एक नए इंफेक्शन की आंशका जताई है। इस इंफेक्शन का नाम सैल्मोनेला (Salmonella Bacteria) बताया जा रहा है। यह बैक्टीरिया प्याज के जरिए फैल रहा है।

कई राज्यों में इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है

अमेरिका में लाल और पीली प्याज से होने वाले सैल्मोनेला बैक्टीरिया के सैकड़ों केस सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि यह इंफेक्शन अमेरिका के 34 राज्यों में फैल चुका है। अमेरिका में 400 लोग इस इंफेक्शन का शिकार हो चुके हैं। वहीं यह इंफेक्शन कनाडा में 50 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। जिसके बाद से कई राज्यों में इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यह इंफेक्शन लाल प्याज से फैल रहा है

रिपोर्ट के अनुसार, यह इंफेक्शन प्याज के जरिए फैल रहा है। सीडीसी ने प्याज नहीं खाने की सलाह देते हुए नई गाइडलाइन जारी की है। वहीं वहां के लोगों के अपील की जा रही है कि जिसके घर में पहले से प्याज मौजूद है वो उसे फैंक दें। अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के अनुसार यह इंफेक्शन लाल प्याज से फैल रहा है।

यह इंफेक्शन आंतों को प्रभावित करता है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह इंफेक्शन आंतों को प्रभावित करता है, जो अंडा, बीफ, कच्चे मुर्गों और फल-सब्जियों के जरिए फैलता है। वहीं यह छिपकली, कछुए और सांप से भी इंसानों को प्रभावित कर सकता है।

Also Read: करीना कपूर की डाइटिशियन और न्यूट्रीशनिस्ट ने बताया हल्दी वाले दूध की खासियत, ज्यादातर लोग इन फायदो से हैं अनजान

क्या है सैल्मोनेला बैक्टीरिया के लक्षण

- डायरिया

- बुखार

- पेट दर्द

- आंतों में तकलीफ

Tags

Next Story