जानें क्या है येलो फंगस, किन कारणों से फैल रही ये बीमारी और क्या हैं इसके लक्षण

देश में कोरोना वायरस का कहर अभी खत्म ही नहीं हुआ था कि ब्लैक फंगस, व्हाइट फंगस और येलो फंगस ने दस्तक दे दी है। वहीं ब्लैक फंगस को कई राज्यों में महामारी घोषित किया जा चुका है। वहीं अब तक इसके 8 हजार केस सामने आ चुके हैं। जिसमें 200 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में येलो फंगस आने के बाद दहशत का माहौल बन गया है।
आपको बता दें कि येलो फंगस का पहला मामला गाजियाबाद में देखने को मिला है। ये बाकी बाकी दोनों फंगस से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, येलों फंगस घातक बीमारियों में से एक है। यह पहले शरीर को कमजोर कर देता है। इसका शिकार हो जाने के बाद इंसान को सुस्ती फील होती है, भूख कम लगती है।
वहीं जैसे जैसे इसका असर बढ़ता है वैसे ही मरीज का वेट भी तेजी से कम होने लगता है। ऐसे में ये काफी ज्यादा घातक हो जाता है। इस दौरान अगर किसी को जख्म हो तो उसमें से पस आने लगती है। ऐसे में मरीज की आंखे धंसने लगती हैं और कई अंग काम करना बंद कर देते हैं।
ये हैं लक्षण
- कमजोरी लगना
- सुस्ती फील होना
- कम भूख लगना
- खाने का बिल्कुल भी मन नहीं करता
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS