Platelets Count: डेंगू का बढ़ रहा प्रकोप, प्लेटलेट्स गिरने लगे तो इन 5 चीजें का करें सेवन

Platelets Count: बारिश के मौसम में वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड आदि जैसी बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है। साथ ही, मानसून के मौसम में पानी के इकट्टा होने और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। इसलिए, मानसून के दस्तक देते ही सभी को अलर्ट रहने की अधिक आवश्यकता है। विशेषकर इन दिनों डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। डेंगू हो या मलेरिया, प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगती हैं। इसके चलते कई बार मरीज की जान भी चली जाती है। इस खबर को पढ़ने के बाद आपको पता चलेगा कि किन चीजों का सेवन करने से प्लेटलेट्स बढ़ जाती है।
डेंगू या मलेरिया के दौरान प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए कई प्राकृतिक तरीके भी अपनाए जाते हैं, जिसमें पपीते की पत्तियां शामिल हैं। ये पत्तियां डेंगू बुखार में काफी ज्यादा मददगार साबित हुई हैं। इनमें ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं, जो शरीर में जाकर प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए आपको क्या करना होगा। आइये हम बताते हैं...
पपीते की पत्तियां
इन पत्तियों के जूस को बनाने के लिए सबसे पहले पत्तियों को साफ पानी से धो लें, इसके बाद मिक्सी में पीस दें। साथ ही, 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इसको मिलाने के बाद रोजाना दिन में दो बार जरूर पिएं। प्लेटलेट्स को बढ़ाने में ये हमारी हेल्प करेगा।
एलोवेरा
वैसे तो एलोवेरा के कई फायदे हैं, जैसे कब्ज दूर करना, ब्लड ग्लूकोज लेवल नियंत्रित करना, वेट घटाने में मदद करता है। साथ ही, सेहत संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए ये किसी वरदान से कम नहीं है। डेंगू या मलेरिया में इसका इस्तेमाल करने के लिए फलों के जूस में 1 से 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और रोजाना दिन में 2 बार पीना चाहिए। ऐसा करने से प्लेटलेट्स बढ़ने लगेंगी।
चुकंदर
चुकंदर सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ये हमारे शरीर में जाकर खून की कमी को पूरा करता है। क्या आपको पता है कि खून बढ़ाने के साथ-साथ चुकंदर के क्या फायदे हैं। नहीं पता है, तो आइये हम बताते है कि इसका जूस पीने से प्लेटलेट्स बढ़ने में मदद मिलती है। सप्ताह में 3 बार इसका जूस अवश्य पीना चाहिए।
लौकी
लौकी भी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसका सेवन करने से सिरदर्द कम, बालों का झड़ना कम होता है। साथ ही, प्लेटलेट्स को बढ़ाने में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसके अंदर आयरन की मौजूदगी होती है, जो शरीर में जाकर खून को बढ़ाती है। यदि आप भी डेंगू या मलेरिया जैसी बीमारियों का शिकार हैं, तो आज ही अपनी डाइट में इसे शामिल कर सकते हैं।
अनार
अनार का जूस पीने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ने लगती है। लेकिन, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार प्लेटलेट्स को बढ़ाने में हमारी मदद करता है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो खून को थक्का बनने से रोकते हैं।
ये भी पढ़े: Caring For Curly Hair Tips: घुंघराले बालों की चमक बनाने में मददगार हैं ये 5 ऑयल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS