जानें कोरोना से बचने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

कोरोना की दूसरी लहर देश भर में कोहराम मचा रखा है। ऐसे में लोगों के लिए बहुत जरूरी है वे अपने खान पान का खास ख्याल रखें। खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करें। इसी बीच विश्व स्वास्थ संगठन (WHO) ने हाल ही में गाइडलाइन्स जारी की हैं। इसे कोरोना से रिकवर हो रहे मरीजों और पहले से स्वस्थ लोगों को अपनाने की जरूरत है।
अपनाएं ये टिप्स
- शरीर में पानी की कमी न होने के लिए ज्यादा से ज्यादा लिक्विड चीजों का सेवन करें। इसके साथ ही ये बॉडी में जमा विषैल पदार्थ बाहर निकालने में मदद करती है।
- हर रोज आप बाजरे का आटा, ब्राउन राइस आटा, ओट्स, मकई का आटा,आदि साबुत अनाज खाएं। इसके साथ ही पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर काजू, अखरोट, बादाम, नारियल और पिस्ता खाएं।
- हफ्ते में 1-2 बार रेड मीट खाएं। इसके अलावा चिकन, अंडा का सेवन सप्ताह में 2-3 बार करें। इसमें प्रोटीन अधिक होने से शरीर को और भी कई फायदे मिलते हैं।
- हर रोज 5 ग्राम से ज्यादा नमक न खाएं। भोजन के ऊपर नमक डालने से बचें। इसके साथ ही चीनी से भी परहेज करें। वहीं जूस, मिठाई, चाय, कॉफी, जूस जैसी चीजों से परहेज करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS