Raw Vs Cooked Onion: प्याज कच्चा या पका हुआ खाना कितना फायदेमंद, जानें लाभ

Raw Vs Cooked Onion: प्याज का इस्तेमाल अधिकतर सभी लोगों की किचन में किया जाता है। इसके इस्तेमाल के बिना भारतीयों को सब्जियों का स्वाद रूखा लगता है। अधिकतर लोग खाने में प्याज को सलाद के तौर पर खाते हैं। वहीं, कुछ लोग पकी हुई प्याज का इस्तेमाल भी करते हैं। दोनों में से कौनसी सेहत के लिए बेहतर होती है। आइये इस खबर के माध्यम से समझने का प्रयास करते हैं...
कच्चा प्याज या पका हुआ खाना फायदेमंद (Onion or cooked food is beneficial)
आमतौर पर रसोई में दो तरह से प्याज का सेवन किया जाता है। कच्चा और पकाकर। ये व्यक्ति की पसंद और स्वाद पर निर्भर करता है। प्याज की मदद से अधिक सल्फर कंपाउंडर को शरीर में हासिल करने के लिए कच्चा खाना सेहत के लिए बेहतर होता है। दरअसल, कच्चे प्याज में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो खाना बनाते समय खत्म हो जाते हैं।
प्याज से ये बीमारी रहती है दूर (These diseases stay away from onion)
जब भी खाना बनाने के लिए प्याज का इस्तेमाल करते हैं, तो चॉप या क्रश करते हैं, जो एंजाइमेटिक से गुजरता है। इसके कारण सल्फर कंपाउंडर का निर्माण होता है। प्याज को काटते समय आंखों से पानी आना स्वाभाविक है और ये सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। जैसे स्ट्रोक या हार्ट के खतरे को कम करना, कैंसर से बचाना, खून के थक्के को तोड़ने में मदद करता और ब्लड शुगर कंट्रोल रखता है।
कच्चा प्याज खाना क्यों है हानिकारक (eating raw onion harmful)
वैसे इस बात में कोई संदेह नहीं है कि पके हुए प्याज की तुलना में कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। दरअसल, पके हुए प्याज के कुछ नुकसान ऐसे हैं, जिनको लेकर सावधानी बरतने की अधिक आवश्यकता है। अगर कोई जरूरत से ज्यादा कच्चा प्याज (Raw Onion) का सेवन करता है, तब कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे हार्ट बर्न, मुंह में बदबू आना, एसिडिटी और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम आदि की समस्या हो सकती है। इसलिए अच्छे डाइटीशियन की सलाह पर प्याज का सेवन करना फायदेमंद होगा।
ये भी पढ़ें:- World Heart Day 2023: बार-बार सीने में दर्द होना एंजाइना का संकेत
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS