क्या आपको भी हर समय घबराहट होती रहती है? नहीं करता है कुछ काम करने का मन, जानें क्या है इसके पीछे का कारण

क्या आपको भी हर समय घबराहट होती रहती है? नहीं करता है कुछ काम करने का मन, जानें क्या है इसके पीछे का कारण
X
अगर आप भी घबराहट की समस्या के कारण परेशान रहते हैं तो आप इस लेख में इसके पीछे का कारण जान सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको इससे निपटने का समाधान भी बताएंगे।

कुछ लोगों को हर समय घबराहट होती रहती है, तो कुछ लोगों को अचानक से घबराहट होने की दिक्कत होने लगती है। अगर आप भी ऐसी ही कुछ समस्या के कारण परेशान रहते हैं तो आप इस लेख में इसके पीछे का कारण जान सकते हैं। इसके साथ ही हम आपको इससे निपटने का समाधान भी बताएंगे। तो आइए जानते हैं हर समय घबराहट होने का क्या कारण है और क्या हैं इसके समाधाना के तरीके।

ये हैं लक्षण

आपको बता दें कि यह एक तरीके की मानसिक और भावनात्मक परेशानी है। लेकिन इसके लक्षण शारिरिक तौर पर दिखाई देते हैं। कई बार घबराहट में इंसान को सांस लेने की दिक्कत होने लगती है। तो कभी अजीब किस्म की बैचेनी होने लगती है।

कई बार घबराहट के वजह से पेट से जुड़ी समस्या भी होने लगती है। जैसे पेट खाली खाली लगना, बार बार यूरिन आना, जी मचलाना, पेट में हल्की ऐंठन होना, मोशन के लिए प्रेशर। तो वही घबराहट में कुछ लोगों का गला सूखने लगता है, पसीना ज्यादा आता है, अचानक गर्मी लगने लगती है तो कभी अचानक सर्दी लगने लगती है।

जिन्हें घबराहट की परेशानी होती है, उनके दिमाग में हर समय कुछ न कुछ चलता रहता है। दिमागी तौर पर वो लोग शांत नहीं होते हैं। ऐसे लोगों का लगातार मूड स्विंग होता रहता है। कई बार तो ये लोग खुद से ही बातें करते हैं और एकदम हंसने लगते हैं तो एकदम रोने लग जाते हैं।

ये हैं कारण

-मानसिक विकार जैसे एडीएचडी की समस्या होना।

-बीपी लो या हाई रहना।

-थायरॉइड का बढ़ना।

- ज्यादा दिनों से दवाओं का सेवन करना।

-नर्वस सिस्टम को ज्यादा ऐक्टिव करने वाले फूड्स खाना।

- ज्यादा चाय या कॉफी का सेवन करना।

Also Read: बीपी को कंट्रोल रखने के लिए नहाते वक्त पानी का इस तरह करें यूज

ऐसे करें समस्या का समाधान

-इससे बचने के लिए आप वॉक करें।

- हर रोज योगा करें।

- ऐसे कामों, बातों और माहौल से दूर रहें जहां आपको स्ट्रेस मिलता हो।

- संतुलित आहार खाएं।

Tags

Next Story