National Nutrition Week 2023: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह? जानें इतिहास और महत्व

National Nutrition Week 2023: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह? जानें इतिहास और महत्व
X
National Nutrition Week: हर साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह को 1-7 सितंबर तक मनाया जाता है. क्या आप जानते हैं कि राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की शुरुआत कब हुई थी और क्यों मनाया जाता है। मैंने इस आर्टिकल में इसके महत्व और इतिहास की सारी जानकारी दी है। पढ़िए..

National Nutrition Week 2023: पोषण के महत्व के बारे में समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 1-7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (National Nutrition Week) मनाया जाता है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरुक किया जाता है। भारत में सेहत को लेकर जागरुकता अभियान इसलिए चलाया जाता है, क्योंकि देश में लोगों में जानकारी का आभाव होने के काऱण स्वास्थ्य सुविधाओं से ज्यादा रोगियों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के माध्यम से देशभर के लोगों को स्वस्थ जीवन शैली जीने और बीमारियों से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सावधानीपूर्वक खान-पान के बारे में जागरुक किया जाता है।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की शुरुआत कब हुई

भारत सरकार महिला हर साल राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन करता है। बता दें कि राष्ट्रीय पोषण सप्ताह की शुरुआत 1975 मेंअमेरिकन डायटेटिक एसोसिएशन (ADA) द्वारा की गई थी, जिसे अब पोषण और आहार विज्ञान अकादमी के रूप में जाना जाता है। इस सप्ताह का उद्देश्य संतुलित आहार और सक्रिय जीवनशैली के तमाम फायदों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

हर साल 1-7 सितंबर तक मनाया जा है NNW

पोषण के महत्व के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 1-7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (NNW)मनाया जाता है। इससे लोगों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति को बनाए रखने और सामान्य वृद्धि और विकास के बारे में जागरुक किया जाता है।

खराब आहार से बढ़ती है बीमारी

बता दें कि, स्वस्थ जीवन शैली जीने और बीमारियों से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को सावधानीपूर्वक खान-पान की आदतें अपनानी चाहिए। खराब आहार से बीमारी और कई तरह के रोग का खतरा बढ़ सकता है।

1980 में पोषण सप्ताह को 1 महीने मनाया गया

साल 1980 में, राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के विचार को आम जनता ने उत्साहपूर्वक स्वीकार किया, और राष्ट्रीय पोषण सप्ताह को सात दिन मनाने बजाए पूरे एक महीने तक मनाया गया। हालांकि 1982 में, जब सरकार ने लोगों को पौष्टिक आहार और उसके जीवनकाल और अच्छे स्वास्थ्य से जुड़े होने के बारे में प्रेरित, सूचित और शिक्षित करने के लिए कई गतिविधियां शुरू कीं, तब भारत में पहली बारराष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया गया।

स्वस्थ आहार के फायदे

बता दें कि स्वस्थ आहार आपके जीवन पर सकारात्म प्रभाव डालता है। स्वस्थ आहार जीवन को ऊर्जा प्रदान करता है। इससे जीवन लंबा होता है। स्वस्थ आहार के सेवन करने से एकाग्रता बढ़ती है। स्वस्थ आहार बीमारियों के जोखिम को कम करता है।

लोगों को कर सकते हैं जागरुक

आप राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का उपयोग खुद को और अपने आस-पास के लोगों को पोषण, पौष्टिक आहार खाने के महत्व के बारे में शिक्षित करने और अपने आहार को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए जानकारी साझा करने के लिए कर सकते हैं।

Tags

Next Story