Women Health: हर लड़की को पता होना चाहिए पीरियड्स से जुड़े ये मिथ

Women Health: हर लड़की को पता होना चाहिए पीरियड्स से जुड़े ये मिथ
X
Women Health: सोसाइटी में पीरियड्स को लेकर काफी मिथ भी हैं। जिसका पालन आज भी कई लड़कियों को न चाहते हुए करना पड़ता है। आज जमाना भले ही कितना बदल गया हो, लेकिन आज भी कई घर ऐसे हैं जहां सोच काफी पिछड़ी हुई है।

हर लड़की की जिंदगी का बहुत ही अहम हिस्सा है पीरियड्स यानि मेंसुरेशन साइकिल। जिसे लेकर लड़कियों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है। वहीं सोसाइटी में पीरियड्स को लेकर काफी मिथ भी हैं। जिसका पालन आज भी कई लड़कियों को न चाहते हुए करना पड़ता है। आज जमाना भले ही कितना बदल गया हो, लेकिन आज भी कई घर ऐसे हैं जहां सोच काफी पिछड़ी हुई है। कई बार तो लोगों को एहसास भी नहीं होता कि उनकी ये सोच लड़कियों को कितना तनाव में डाल देती हैं। जहां आज इतना कुछ बदल गया है वहां बहुत जरूरी है कि पीरियड्स से जुड़े मिथ की सच्चाई को रूबरू भी करवाया जाए। इसी बीच आज हम आपको आज पीरियड्स से जुड़े मिथ का असलियत बताने जा रहे हैं।

आचार को हाथ न लगाओ

लड़कियों को पीरियड्स के दिनों में आचार को हाथ लगाने के मना किया जाता है। आचार न छूने के पीछे माना जाता है कि पीरियड्स के दिनों में आचार छूने वो खराब हो जाता है। जबकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। सच्चाई तो ये है कि आचार किसी के भी गंदे हाथों से छूने से खराब हो सकता है। इसलिए अगर आप साफ सफाई का ध्यान रखती हैं, तो आप आचार को छू सकती हैं। ऐसे में आचार को छूने में कोई बुराई नहीं है।

पेड़-पौधे को न छुएं

पीरियड्स के दौरान लड़कियों को पेड़ पौधे छूने के लिए सख्ती से मना किया जाता है। लोगों को मानना होता है कि इन दिनों में पेड़ पौधों को छूने से वो सूख जाते हैं। जबकि इस बात में कोई भी साइंटीफिक लोजिक नहीं है। ऐसे में इन दिनों में पेड़ पौधों को छूने में कोई भी बुराई नहीं है।

एक्सरसाइज न करो

लड़कियों को इन दिनों में एक्सरसाइज करने के लिए साफ मना किया जाता है, क्यों कि लोगों का मानना होतो है कि ऐसे दिनों में एक्सरसाइज करने से दर्द और बढ़ सकता है। जबकि इसके पीछे की सच्चाई यह कि पीरियड्स के दौरान लड़कियों को एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। कई बार डॉक्टर भी इसकी सलाह देते हैं। इन दिनों में एक्सरसाइज करने से पीरियड्स में होने वाले दर्द में काफी आराम मिलता है।

बाल नहीं धोने चाहिए

इस दौरान लड़कियों को बाल धोने के लिए सख्त मना किया जाता है। इसके पीछे सिर्फ एक बहुत ही बड़ा वहम है और कुछ नहीं है।

किचन में जाने की अनुमति नहीं होती

आज भी कई घर ऐसे हैं जहां इन दिनों लड़कियों को किचन में जाना सख्त मना होता है। किचन की चीजों को हाथ लगाने की अनुमति नहीं होती। जबकि इसके पीछे की सच्चाई यह कि पहले जमाने में इन दिनों होने वाली तकलीफ को देखते हुए उन्हें सिर्फ आराम करने के लिए कहा जाता था। जिसके लिए वो घर के काम नहीं करती थी। जिसे आज कई लोगों ने गलत तरीके से ले रखा है।

Tags

Next Story