Women Health : इन महिलाओं की बच्चेदानी कमजोर होती है, जानें क्या हैं इसके कारण और कैसे करें इसका इलाज

Women Health : इन महिलाओं की बच्चेदानी कमजोर होती है, जानें क्या हैं इसके कारण और कैसे करें इसका इलाज
X
Women Health : आज कल महिलाएं तरह तरह बीमारी का शिकार हो रही हैं। जिसमें एक बीमारी बच्चेदानी का कमजोर होना भी है। वहीं काफी महिलाएं इससे काफी अनजान होती हैं। जिस कारण वे इसका ठीक समय पर इलाज नहीं करवा पाती हैं और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस कारण ही गर्भवस्था के समय मिसकैरेज का खतरा अधिक हो जाता है।

Women Health :गलत जीवनशैली के चलते ज्यादातर महिलाएं किसी न किसी बीमारी का शिकार है। आज कल महिलाएं तरह तरह बीमारी का शिकार हो रही हैं। जिसमें एक बीमारी बच्चेदानी का कमजोर होना भी है। वहीं काफी महिलाएं इससे काफी अनजान होती हैं। जिस कारण वे इसका ठीक समय पर इलाज नहीं करवा पाती हैं और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस कारण ही गर्भवस्था के समय मिसकैरेज का खतरा अधिक हो जाता है। वहीं आज हम आपको इससे जुड़ी तमाम जानकारी बताने जा रहे हैं। इसकी जानकारी हर महिला को होना बहुत जरूरी है।

बच्चेदानी में कमजोरी होने का क्या कारण है

आइए सबसे पहले जानते हैं कि बच्चेदानी में कमजोरी होने का क्या कारण है। महिला में प्रेग्नेंसी से लेकर प्रसव तक गर्भ को को सही रखने के लिए सही रखने के लिए बच्चेदानी का हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। यह महिला प्रजनन प्रणाली का आधार बनाता है। लेकिन बच्चेदानी का कमजोर होने का मुख्य कारण गलत खानपान और गलत लाइफस्टाइल होता है। इसके साथ ही बॉडी में वीकनेस, मेनटली वीकनेस या कोई बाहरी या अंदरूनी चोट भी होते हैं।

हेल्दी लाइफस्टाइल से बच्चेदानी को मजबूत बनाया जा सकता है

आपको बता दें कि वीकनेस की वजह से यूट्रस अंडों को संभाल नहीं पाता है। जिस वजह से मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल से बच्चेदानी को मजबूत बना सकती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है, तो आप अपनी बच्चेदानी को मजबूत बनाने के लिए अच्छी डाइट ले सकती हैं। आपकी मदद के लिए आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं।

फाइबर

आप अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फाइबर वाली चीजें खाएं। इसके लिए आप ब्रोकली, फल, ओट्स, पालक, नट्स, बीन्स, एवोकाडो जैसी खा सकती हैं। वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि हर महिला को प्रतिदन 25 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण मौजूद होते हैं। जो सिर्फ बच्चेदानी को मजबूत ही नहीं बल्कि और भी कई समस्याओं से निजात दिलवाती है।

Also Read: तकिया को यूज करके किया जा सकता है बैली फेट कम

विटामिन सी

बच्चेदानी की समस्या से निपटने के लिए फलों का सेवन करना बहुत जरूरी है। फल के सेवन से बच्चेदानी मजबूत होती है। इसके साथ ही आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे से भी बची रहती हैं।


Tags

Next Story