रिसर्च से सामने आया पीरियड्स के दर्द की वजह से ऑफिस से साल में इतनी छुट्टियां लेती है महिलाएं

कई महिलाओं के लिए पीरियड्स का दौर आसानी से गुजर जाता है, उन्हें इस दौरान ज्यादा दर्द नहीं होता है। लेकिन ऐसी महिलाओं की संख्या बहुत अधिक है जिन्हें मासिक धर्म के दौरान भयंकर दर्द से गुजरना पड़ता है। कई लड़कियों और महिलाओं के लिए ये दिन इतने ज्यादा दर्दनाक हो जाते हैं कि उनके लिए बिस्तर से उठ पाना मुश्किल हो जाता है।
कुछ महिलाओं को पीरियड्स में कोई खास समस्या नहीं होती है। तो वहीं कुछ महिलाओं को इस दौरान बहुत ही खतरनाक दर्द होता है। जिस वजह से महिलाएं काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं वर्किंग वूमेन यानि ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए इस दौरान काम पर जाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इसी बीच एक रिसर्च से सामने आया है कि इस दर्द के कारण महिलाएं एक साल में औसतन 9 प्रोडक्टिव दिन को मिस करती हैं।
यह रिसर्च 32,748 महिलाओं पर की गई जिनकी उम्र 15 से 45 साल के बीच की थी। जिनके जरिए मेन्स्ट्रुअल साइकिल के दौरान होने वाली दिक्कतों का पता किया गया। इसी बीच रिसर्च के दौरान सामने आया कि हर साल महिलाएं पीरियड्स में होने वाले के दर्द की वजह से काम के संबंध में प्रोडक्टिविटी में औसतन 33 प्रतिशत की कमी आती है। जो औसतन 9 दिन की कमी के बराबर है।
वहीं इनमें से 4,514 महिलाओं ने इस दर्द की वजह से ऑफिस से छुट्टी ली हुई थी। जिनमें से 3% महिलाओं ने इस बात को माना कि वो हर महीने पीरियड्स की वजह से ऑफिस से छुट्टी लेती हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान काम करना बहुत ज्यादा मुश्किल होता है। जिस वजह से उन्हें हर महीने छुट्टी लेनी पड़ती है।
इसके साथ ही कुछ महिलाओं ने बताया कि इस दौरान होने वाला दर्द हार्ट अटैक में होने वाले दर्द की तरह होता है। जिस वजह से महिलाओं की स्थिती तड़पने जैसी होती है और यह दर्द हर महीने सेम ही होता है। जिस वजह से वो इस दौरान बाकी दिनों के मुकाबले काम अच्छा नहीं कर पाती हैं। वहीं कुछ महिलाओं का मानना था कि इस दौरान महिलाओं के वर्किंग आर को कम कर देना चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS