Women Health: जानें क्या होता है PCOS/PCOD? इसमें क्या महिलाएं हो सकती हैं प्रेग्नेंट

Women Health: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम,PCOS (Polycystic ovary syndrome) की समस्या लड़कियों में बहुत ही कॉमन है। यह दिक्कत ज्यादातर लड़कियों में देखने को मिलती है। वहीं ये समस्या तेजी से बढ़ रही है। जिसके चलते लड़कियां को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं कुछ लड़कियां इस समस्या से अनजान होती हैं। इसी बीच आज हम PCOS/PCOD क्या है (What Is PCOS/PCOD) और इससे जुड़ी तमाम बातें बताने जा रहे है।
क्या है PCOS/PCOD
पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (Polycystic ovary syndrome) की समस्या उन लड़कियों में देखने को मिलती है, जिनके हार्मोन्स बिगड़ जाते हैं। जिस कारण लड़कियों की बॉडी में 'एस्ट्रोजेन' (फीमेल हार्मोन) से ज्यादा 'एंड्रोजन' (मेल हार्मोन) बनने लगते हैं। जिस वजह से फिर लड़कियों को अनचाहे बाल, इर्रेगुलर पीरियड्स, पीरियड्स पेन, फेस पर पिंपल्स, लोअर बैली पर अधिक फैट जैसी दिक्कत होने लगती है। इतना ही नहीं बल्कि इसके चलते महिलाओं को कंसीव करने में भी काफी दिक्कत आती है। इसके साथ ही आपको बताना चाहेंगे कि लड़कियों को घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा भी नहीं है कि वो इस बीमारी के वजह से कभी भी मां नहीं बन सकती हैं।
यह दिक्कत कम उम्र की लड़कियों में ज्यादा देखने को मिलती है।
आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि इस बीमारी की वजह से बांझपन की समस्या काफी बढ़ रही हैं। यह दिक्कत कम उम्र की लड़कियों में ज्यादा देखने को मिलती है। जिस कारण सबसे ज्यादा दिक्कत आती गर्भ धारण करने में। जिस वजह से महिलाएं काफी परेशान नजर आती हैं। तो चलिए आपकी इस समस्या का समाधान निकालते हुए हम आपको कुछ बाते बताने जा रहे हैं। जिसे अपना कर आप PCOS/PCOD की समस्या होने के बाद भी मां बन सकती हैं।
दवाईयां और इंजेक्शन
आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं कि आप PCOS/PCOD की समस्या से जूझ रही हैं,तो आप कभी भी मां नहीं बन सकती हैं। ऐसी कई तरह की तकनीकें हैं, जो पीसीओएस की समस्या होने के बावजूद भी गर्भधारण करने में मददगार साबित होती हैं।
दवाइयों में ऐसे हार्मोन्स पाए जाते हैं,जो ओवरी को एक से ज्यादा अंडे निकालने में मदद करता है। वहीं अगर आप इन दवाइयों को रेगुलप सेवन करती हैं, तो आपके प्रेग्नेंट होने के चांस बढ़ जाते हैं।
सही डायट
अगर आप सही डायट लें तो आप इस समस्या को खत्म कर सकती हैं। सही डायट लेने से आप इस समस्या से जल्दी छुटकारा पा सकती हैं।
एक्सरसाइज
ऐसे में आपको चाहिए की आप रेगुलर एक्सरसाइज करें।
इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन
इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (invitro fertilisation) तकनीक भी कई बार मददगार साबित होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS