Pregnancy Precautions: महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान बरतें ये 20 सावधानियां, जानें क्या करना सही और क्या गलत

Pregnancy Precautions: महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान बरतें ये 20 सावधानियां, जानें क्या करना सही और क्या गलत
X
Pregnancy Precautions: महिला को अपनी प्रेगनेंसी के दौरान कई सावधानियां बरतना जरूरी है। चलिए हम आपको बताते हैं कि वे कौन-कौन सी सावधानियां हैं, जिसे बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Be Careful During Pregnancy: महिला को अपनी प्रेगनेंसी के दौरान कई सावधानियां बरतने की अधिक आवश्यकता है। इस दौरान की गई छोटी से लापरवाही बच्चे और मां के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। आपको अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए कि आप पूरा दिन क्या खा रहे हैं। आप जो भी खाती या पीती हैं, इसका सीधा असर आपके होने वाले बच्चे पर पड़ता है। आप कितने बजे सोती हैं, कितने बजे जगती हैं, व्यायाम करती हैं या नहीं, अगर करती हैं तो कितने समय तक कौन सा व्यायाम करती हैं, इन सबकी जानकारी नीचे दे रहे हैं। महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान किन 20 सावधानियों बरतना चाहिए, जिससे नॉर्मल डिलीवरी हो सके।

1. प्रेग्नेंसी में पैदल चलना सेहत के लिए फायदेमंद

प्रेग्नेंसी के दौरान पैदल चलना हर महिला की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। महिला को हफ्ते में कम से कम 30 मिनट और दिन में 2 बार 15 मिनट पैदल चलना चाहिए। पैदल चलने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक और एनर्जी रहती हैं। लेकिन, पैदल चलते समय इस बात का ध्यान रखना है कि आप धीमें चल रही हैं। तेज चलना या दौड़ना आप और आपके बच्चे को फायदा के बजाय नुक्सान पहुंचा सकता है।

2. जरूरत से ज्यादा पानी पीएं

प्रेग्नेंट महिला को पूरे दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पान और 1 से 2 ग्लास जूस पीना चाहिए। इसके पीने से शरीर में मौजूद गंदे पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। अगर आपको नारियल पानी पसंद हैं, तो हफ्ते 1 बार नारियल पानी पी सकते हैं। ये पानी की कमी को पूरा करता है और सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

3. ज्यादा फाइबर वाली चीजें खानी चाहिए

जब एक महिला प्रेगनेंट होती हैं, तो उस दौरान कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए पाचन का ठीक होना बेहद जरूरी होता है। इसलिए कोशिश करें कि आप अपने फूड्स में ज्यादा से ज्यादा फाइबर वाली चीजों का सेवन करें। इससे गैस,कब्ज, अपच होने का खतरा कम होता है।

4. हरी सब्जियों का सेवन करें

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने आहार में हरी पत्तियों वाली सब्जियां जैसे कि पालक, पत्तागोभी और ब्रोकली आदि का सेवन करना चाहिए। पालक के अंदर मौजूद आयरन से प्रेगनेंसी में खून की कमी दूर होती है। इसके अलावा, फलियां जैसे कि बीन्स और सजहन को भी खाना चाहिए। इनमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जिनकी जरूरत प्रेगनेंट महिलाओं को होती है।

5. डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना फायदेमंद

सभी डेयरी प्रोडक्ट्स जितने सामान्य व्यक्ति के लिए जरूरी होते हैं। उससे कहीं ज्यादा प्रेगनेंट महिला के लिए भी दूध, छाछ, दही और घी जरूरी होता है। महिला को अपने बच्चे के विकास के लिए प्रोटीन और कैल्शियम की जरूरत होती है। इसलिए महिलाओं को पौष्टिक आहार में सभी डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करना चाहिए।

6. फल और उनके जूस का सेवन करना फायदेमंद

प्रेगनेंसी में ताजे फल और उनके जूस का सेवन करना सहेत के लिए फायदेमंद होता है। जैसे सेब, तरबूज, संतरा, नाशपाती और इनका रस निकालकर सेवन करना चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है प्रेगनेंसी के दौरान कुछ फल जैसे की पपीता, अनानास और अंगूर से परहेज करना चाहिए क्योंकि इनका सेवन करने से बच्चे की हालत खराब होती हैं।

7. सूखे मेवा को डाइट में शामिल करें

सूखे मेवा का सेवन करने से भी प्रेगनेंसी में काफी असरदार होता है। इसलिए आप अपने आहार में बादाम, अखरोट और काजू को शामिल कर सकते हैं। इनमें कई तरह के विटामिन्स, कैलोरी, फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जिसकी जरूरत मां और बच्चे दोनों को होती है।

8. अंडे खाएं

अंडे में भरपूर मात्रा में पौष्टिक होता है। अंडे में प्रोटीन, कोलीन, बायोटीन, कोलेस्ट्रोल, विटामिन D और एंटीऑक्सीडेंट अधिक होता है। इसलिए यह भी प्रेगनेंट महिलाओं की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

9. अधिक कैलोरी की चीजों का सेवन करना जरूरी

साबूत अनाज जैसे कि ओट्स, भूरे चावल और किनोआ को भी अपने खाने में शामिल करना चाहिए। इन सभी चीजों में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है। यह बच्चे और मां दोनों के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप मांसाहारी है, तो बिना वसा वाला मांस खा सकती हैं।

10. अपने मनमुताबिक दवाओं का सेवन न करें

प्रेगनेंसी से संबंधित दवाओं को उसी मात्रा में खाएं जैसा आपके डॉक्टर ने कहा है। बिना डॉक्टर के किसी भी दवाई न खाएं। साथ ही समय समय पर अपनी प्रेगनेंसी की जांच करवाते रहें।

11. कैफीन से दूर रहें

महिला को अगर कॉफी, चाय और चॉकलेट खाना पसंद है, तो प्रेगनेंसी के दौरान इन सभी चीजों के अधिक मात्रा में सेवन करने से परहेज करना होगा। दरअसल, ज्यादा कैफीन की वजह से मिसकैरेज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इन सभी चीजों का सेवन प्रेगनेंसी के दौरान ना करें। यदि आप लगातार इसका सेवन करते हैं, तो बच्चे का वजन कम होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इसी कारण प्रेगनेंसी के दौरान महिला को कैफीन के इस्तेमाल से बचना ज्यादा बेहतर है।

12. नार्मल डिलीवरी के लिए लाभदायक हैं ये योगा

अगर आप अपनी नार्मल डिलीवरी करवाना चाहते है, तो कोशिश करें कि ये व्यायाम करें। ऐसा करने से नार्मल डिलीवरी होने की संभावना बढ़ जाती है और साथ ही बैक पेन से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इस व्यायाम को करने के लिए दीवार के बल खड़े हो जाएं और फिर दीवार और अपनी पीठ के बीच में फिटनेस बॉल को लगा लीजिए। बॉल को लगाने के बाद धीरे-धीरे अपने शरीर को नीचे की तरफ लाइन और फिर नीचे से ऊपर की तरफ ले जाएं। इसको कम से कम 10 बार करना चाहिए।

13. अंकुरित पदार्थों का सेवन करन से बचें

प्रेगनेंसी के दौरान अंकुरित पदार्थों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। क्योंकि इनमें साल्मोनेला, लिस्टेरिया और ई-कोलाई जैसे बैक्टिरिया मौजूद होते हैं। इसकी वजह से फूड पॉइज़निंग की समस्या हो सकती है।

14.प्रेगनेंसी के दौरान समय पर जांच करवाएं

हाइपोथायराइड की स्थिति में मिसकैरेज होने का खतरा बढ़ जाता है। कभी-कभी गर्भ में ही भ्रूण की मृत्यु भी हो जाती है। ऐसी स्थिति में खुद को और अपने बच्चे को सुरक्षित रखने के लिए अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। साथ ही समय पर अपने डॉक्टर से मिलकर अपने प्रेगनेंसी की जांच करवाना जरूरी है।

15. प्रेगनेंट महिला को कच्चे पपीते के सेवन से बचना चाहिए

प्रेगनेंसी के दौरान कच्चे पपीते का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए करना चाहिए, क्योंकि कच्चे पपीते में एक केमिकल पाया गया है। इसकी वजह से गर्भ में पलने वाले बच्चें को काफी नुकसान हो सकता है। अगर कोई महिला इसका सेवन करती हैं, तो मिसकैरेज होने की संभावना अधिक होती है।

16. लेग लिफ्टिंग करना जरूरी

इस व्यायाम को करने से पहले पीठ के बल लेट जाइए और फिर अपने पैरों को 10 से 12 बार धीरे-धीरे सीधा ऊपर की तरफ उठाएं और फिर नीचे ले आएं। ऐसा करने से पेट और पीठ की मासपेशियां मजबूत होती हैं।

17.स्विमिंग करना सेहत के लिए फायदेमंद

प्रेगनेंसी के दौरान रोजाना स्विमिंग करना काफी अच्छा माना जाता है। यह व्यायाम प्रेगनेंट महिला और जन्म लेने वाले बच्चें के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, गर्भवस्था के दौरान महिला के शरीर में हो रहे बदलाव के समय यह शरीर के काम करने की क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रखता है।

18. नशे की चीजों से दूर रहना जरूरी

किसी भी प्रकार का नशा हर इंसान के लिए हानिकारक होता है। लेकिन, प्रेगनेंट महिलाओं को शराब के साथ ही दूसरी नशीली चीजों से भी दूर रहना चाहिए। नशा करने का असर बच्चें के शारीरिक और मानसिक विकास पर होता है। इसकी वजह से बच्चें का पूर्ण रूप से विकास नहीं हो पाता है और कई बार गर्भपात भी हो जाता है।

19. प्रेगनेंसी के 9वें महीने में सावधान रहना चाहिए

महिला को प्रेगनेंसी के 9वें महीने में थोड़ा ज्यादा सतर्क होने की जरूरत है। इसलिए समय-समय पर अपने डॉक्टर से मिलें और उनके द्वारा बताई गई चीजों का सेवन करें। खान पान के अलावा आपको कुछ व्यायाम भी करनी चाहिए। ये आपके होने वाले बच्चें को स्वस्थ रखने के साथ डिलीवरी को आसान करता है।

20.बच्चें का जन्न होने तक डॉक्टर से जुड़े रहें

प्रेगनेंट महिला जब तक अपने बच्चें को सही तरीके से जन्म नहीं देती हैं। तब तक आप अपने डॉक्टर के संपर्क में बने रहें। जब भी आपको आपने शरीर में किसी तरह की परेशानी, बेचैनी या समस्याएं महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर की सलाह के मुताबिक, सभी चीजों का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़े:- Important To Clean Mouth After Eating: खाना खाने के बाद जरूर करें ये काम

Tags

Next Story