Yoga Day 2019: योगाभ्यास की सावधानियां

Yoga Day 2019: योगाभ्यास की सावधानियां
X
Yoga Day 2019: योगाभ्यास करने से पहले सही विधि और पर्याप्त समय देकर योग आसन करने से ही इसका समुचित लाभ मिलता है। योग करते समय किस तरह की सावधानियां बरती जाएं, इस बारे में उपयोगी सलाह।

Yoga Day 2019: आज योग छोटे शहरों से महानगरों तक, भारत ही नहीं पूरी दुनिया में शरीर और मन को स्वस्थ रखने का मूल मंत्र बन गया है। इसके लाभ को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग इसकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन योग करने से पहले कुछ बातों को जान लेना फायदेमंद होगा।




प्रकृति के करीब

इन दिनों स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने वाले लोगों में योग और प्राणायाम का आकर्षण काफी बढ़ रहा है। अधिकांश लोगों को इससे फायदा भी होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि योग और प्राणायाम बंद कमरे में न करके प्राकृतिक वातावरण में किया जाए तो इसका ज्यादा लाभ मिलता है। अमेरिका में आजकल 'गोट योगा 'प्रचलित है। इसमें बकरियों के बीच बैठकर योगाभ्यास किया जाता है। भारत में कई लोग पार्क, गौशालाओं, आश्रमों में योगाभ्यास करके सेहत का लाभ उठा रहे हैं।




रखें ध्यान

-योग का अभ्यास सूर्योदय से आधा घंटा पहले या सूर्योदय से 1 घंटा बाद तक हो। यदि समय का अभाव हो तो सायंकाल में भी अभ्यास किया जा सकता है।

-योग का अभ्यास कभी भी जल्दबाजी में ना करें। योग का अभ्यास आप जितना सचेत होकर करेंगे, उतना ही लाभ प्राप्त करेंगे।

-गर्भवती और रजस्वला स्त्रियों को योग का अभ्यास योग विशेषज्ञ के निर्देशन में ही करना चाहिए, समुचित सावधानियों के साथ।

-योग का अभ्यास सामर्थ्यनुसार ही करें। धीरे-धीरे कुछ दिनों में अभ्यास से शरीर में लचीलापन आएगा।




-योगाभ्यास के समय बात न करें, न ही मुंह से सांस लें, जब तक किसी क्रिया को करने के लिए मुंह से सांस लेने के लिए कहा न जाए। -ढीले वस्त्र पहन कर ही अभ्यास करें।

-योगाभ्यास करने वाले शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करें क्योंकि शाकाहारी भोजन पाचन और प्राकृतिक गुणों की दृष्टि से उत्तम होता है।

-जमीन पर कंबल, चटाई बिछाकर ही योग करें।

-योगाभ्यास से 10 मिनट पहले एक से दो गिलास जल का सेवन करें।

लेखिका - अंजू जैन

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story