सिर्फ नॉर्मल डिलीवरी के ही नहीं बल्कि सिजेरियन डिलीवरी के भी हैं कई फायदे ,जानकर रह जाएंगे दंग

ज्यादातर लोगों को सिर्फ नॉर्मल डिलीवरी के फायदों के बारे में ही बता होता है। वहीं सिजेरियन के नाम से ही लोग डर जाते हैं। क्योंकि कहा जाता है कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं आपको यह बात जानकर शायद हैरानी होगी कि सी सेक्शन डिलीवरी के भी कुछ फायदे होते हैं। इसके साथ ही रिसर्चर्स का यह भी कहना है कि इसके बावजूद भी सर्जरी ऑप्शन चूज करना सही नहीं है।
हाल ही में हुई स्टडी से सामने आया है कि सिजेरियन डिलीवरी करवाने वाली महिलाओं में पिशाब न रोक पाने की दिक्कत और पेल्विक का खतरा कम होता है। इस रिसर्च में 3 करोड़ महिलाओं पर 79 स्टडी की गई।
ये हैं फायदे
-ज्याातर सिजेरियन डिलीवरी 39वें वीक में शेड्यूल होती हैं। वहीं इससे डॉक्टर को डिलीवरी के कुछ मिनटों बाद ही पता चल जाता है कि बच्चे को जन्मजात ह्रदय रोग जैसी दिक्कतों के लिए सर्जरी की जरूरत तो नहीं है।
- सिजेरियन अगर प्लान कर लिया जाए तो इससे बच्चे के जन्म के समय लगने वाली चोटों का खतरा कम होता है।
- सी सेक्शन सर्जरी पेल्विक हिस्सों से जुड़ी विकारों को रोकता है।
Also Read: जानें कोरोना वैक्सीन भारत के किन शहरों में लगेगी पहले
सर्जरी से मिसकैरेज और प्लेसेंटा प्रीविया जैसे खतरे होने का भी डर रहता है। वहीं जो महिलाएं ऑपरेशन करवाती हैं, उन्हें प्लेसेंटा एक्रिटा और प्लेसेंटा एब्रप्शन का जोखिम भी रहता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS