इन सभी चीजों को खाने से भरपुर मात्रा में मिलेगा Zinc, नोट कर लें पूरी जिंक रिच फूड्स की लिस्ट

इन सभी चीजों को खाने से भरपुर मात्रा में मिलेगा Zinc, नोट कर लें पूरी जिंक रिच फूड्स की लिस्ट
X
कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग खुद पर काफी ध्यान दे रहे हैं। वहीं शुरू से ही लोगों को इम्यूनिटी मजबूत करने की सलाह ही जा रही है। ऐसे में लोग इम्यूनिटी मजबूत करने वाली चीजों का सेवन कर रहे हैं। इसके लिए ज्यादातर लोग विटामिन सी और जिंक का सेवन ज्यादा कर रहे हैं। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए आज जिंक रिच फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग खुद पर काफी ध्यान दे रहे हैं। वहीं शुरू से ही लोगों को इम्यूनिटी मजबूत करने की सलाह ही जा रही है। ऐसे में लोग इम्यूनिटी मजबूत करने वाली चीजों का सेवन कर रहे हैं। इसके लिए ज्यादातर लोग विटामिन सी और जिंक का सेवन ज्यादा कर रहे हैं। इसी बीच आज हम आपकी मदद के लिए आज जिंक रिच फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में सभी को पता होना जरूरी है। तो आइए जानते हैं जिंक युक्त चीजों के बारे में।

डाइट में शामिल करें ये चीजें

- कद्दू के बीज में जिंक काफी मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए बेहतर है कि आप इसे कच्चा खाएं। वहीं तिल के बीज में भी जिंक मौजूद होता है।

- काजू, बादाम, मूंगफली और अखरोट में भी जिंक मौजूद होता है।

- बाजरा, रागी, ज्वार, साबुत गेहूं, जौ को डाइट में शामिल करें।

- राजमा, सोया, चना, चवली, मूंग की दाल, उड़द दाल, चना दाल, मसूर दाल, तेवर दाल।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिंक इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करती है। यह वायरस से जुड़कर उसे शरीर में फैलने से रोकता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत कर वायरस को फैलने से रोकता है। इंसान के शरीर में 300 से ज्यादा जैविक क्रियाओं के संचालन के लिए जिंक बहुत जरूरी है।

18 साल से ज्यादा उम्र के आदमियों के लिए दिन में 11 मिलीग्राम जिंक लेने की आवश्यकता होती है। वहीं महिलाओं के लिए 9 मिलीग्राम जिंक लेना है जरूरी। प्रेग्नेंट महिलाओं को 11-12 मिलीग्राम जिंक लेने की सलाह दी जाती है। वहीं ब्रेस्टफीडिंग करवाने वाली महिलाओं को 12-13 मिलीग्राम जिंक लेने के लिए कहा जाता है।

Tags

Next Story