Heel Pain: एड़ियों की सूजन और दर्द को कम करने में मदद करेंगे ये 7 तेल, ऐसे करें इस्तेमाल

Heel Pain: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई बदलाव होना आम बात हैं। जिसकी वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन लगातार बदलती लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र के लोगों को भी कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। आजकल एड़ियों में दर्द और सूजन की परेशानी होना आम है। एड़ियों में दर्द होने के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं, जैसे लंबे समय तक खड़े रहना और वजन बढ़ना आदि शामिल है। खासतौर पर वैसे ये समस्या महिलाओं को होती है, लेकिन जो पुरुष पूरा दिन खड़े होकर काम करते हैं, उनमें भी एड़ियों के दर्द और सूजन की समस्या होती है। आइये जानते हैं ऐसे कौन से तेल हैं, जो एड़ियों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करेंगे।
बादाम का तेल
बादाम के तेल से मालिश करने से मांसपेशियों के दर्द और सूजन में आराम मिलता है। इस तेल को रोजाना सुबह और शाम दर्द वाली जगह पर लगाने से आराम मिलेगा।
नीलगिरी का तेल
नीलगिरी का तेल एड़ियों के दर्द और सूजन को कम करता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण दर्द में आराम दिलाते हैं। नीलगिरी का तेल सीधे दर्द वाली जगह पर लगाने की बजाय उसमें बादाम या नारियल का तेल मिक्स करके हल्के हाथों से मसाज करें।
लौंग का तेल
पैरों में दर्द और सूजन से राहत पाने के लिए लौंग का तेल फायदेमंद है। इस तेल के उपाय को करने के लिए लौंग के तेल को हल्का गर्म कर लें और फिर दर्द वाली जगह पर लगाएं। लौंग का तेल ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद करता है।
मछली का तेल
मछली के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। इस उपाय को करने के लिए मछली के तेल की 3 से 4 बूंदे लेकर पैरों की कुछ देर तक मसाज करें।
अलसी का तेल
अलसी का तेल का इस्तेमाल करने से पैरों के दर्द में काफी आराम मिलता है। इसमें अल्फा-लिनोलिक एसिड मौजूद होता है। ये सूजन और दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। अगर आप एड़ियों के दर्द से परेशान है, तो अलसी का तेल काफी फायदेमंद है।
नारियल का तेल
नारियल तेल की मदद से एड़ियों के दर्द को दूर किया जा सकता है। इस तेल को पैरों पर लगाने से पहले हल्का गर्म कर लें। इसके बाद नारियल तेल को दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे आपको दर्द में आराम मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- Thrombosis: थ्रोम्बोसिस की बीमारी है काफी खतरनाक, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन तरीकों और सुझावों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS