Skin Tips: घर पर बनाएं नेचुरल ऑयल मॉश्चराइजर, मच्छरोेें को कहे बाय बाय

Skin Tips: घर पर बनाएं नेचुरल ऑयल मॉश्चराइजर, मच्छरोेें को कहे बाय बाय
X
Skin Tips: मच्छर ना केवल हमें काटते है, बल्कि जान जोखिम में भी डाल देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे नेचुरल ऑयल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका उपयोग आप मच्छरों से बच सकते हैं। पढ़ें पूरा आर्टिकल...

SkinTips: गर्मी, ठंड या बारिश, हमारे देश के ज्यादातर शहरों में मच्छरों का आंतक बना ही रहता है। मच्छर न सिर्फ काटते हैं, बल्कि जान जोखिम में भी डाल देते हैं। इसलिए डॉक्टर भी साफ-सफाई को लेकर सख्ती बरतने के लिए कहते हैं। बता दें कि हर साल 20 अगस्त को वर्ल्ड मॉस्किटो डे मनाया जाता है। इस दिन की शुरूआत मच्छरों से होने वाले दिक्कतों से जागरूक करने के लिए मनाया जाता है, ताकि इससे होने वाली गंभीर बीमारियों से लोगों को बचाया जा सकें। लोग मच्छर से बचने के लिए तरह-तरह के लोशन, कॉइल, स्प्रे का उपयोग करते हैं, लेकिन केमिकल से बने प्रोडक्ट कई बार शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसे मॉइश्चराइजर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर आसानी से बनाकर उपयोग कर सकते हैं। जानिए, घर पर बनाएं जाने वाले एसेंशियल ऑयल बनाने की विधि...

सरसों का तेल और अजवाइन

मच्छरों से बचने के लिए आप किचन में रखे सरसों के तेल में अजवाइन का तेल मिलाकर इस लो फ्लेम गैस पर 5 मिनट पकने के लिए रख दें। पकने के बाद इस तेल को बॉटल में भरकर रख सकते हैं। इस तेल को लगाकर आप मच्छरों से बच सकते हैं।

नीम का तेल

नीम एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरा हुआ है। इस तेल को लगाकर फंगल इंफेक्शन के साथ आप मच्छरों से भी छुटकारा पा सकते हैं।

पुदीना ऑयल

मच्छरों से बचने के लिए आप पुदीना के तेल में नरियल का तेल मिलाकर एक ऑयल बना सकते हैं। यह ऑयल मच्छरों के छुटकारे के साथ ही स्कीन को साफ रखने का काम करता है।

नारियल तेल और नींबू

नरियल स्किन को सॉफ्ट बनाने का काम करता है, इस बात से हम सभी अवगत है। लेकिन क्या आपने कभी इससे बने तेल का इस्तेमाल मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए किया है। नरियल के तेल में नींबू को रस को अच्छी तरह से मिलाकर इसे एक स्प्रे बॉटल में भरकर लें। बॉटल से तेल को निकालकर अपनी स्किन पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। रात को सोते समय तेल को अपने नाखूनों और पैरों के पंजों में लगाएं। यह तेल न सिर्फ स्किन को मच्छरों से बचाता है, बल्कि फंगल इंफेक्शन से भी सुरक्षा करता है।

लैवेंडर ऑयल

लैवेंडर की खुश्बू अधिकतर लोगों को पसंद आती है। लैवेंडर ऑयल न केवल खुश्बू में लाजवाब है, बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद है। अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो आप इसे लगाकर बाहर जा सकते हैं। यह आपके दिमाग को शांत रखने के साथ ही मच्छरों को भी दूर रखता है।

Also Read: किचन में रखे सेंधा नमक का करें प्रयोग, मिलेंगे चमत्कारी फायदे

Tags

Next Story