Travel: दशहरे की छुट्टी में कर रहे हैं घूमने का विचार, तो हिमाचल की इस घाटी की करें सैर

Weekend Destination: भारत देश में मौजूद प्रत्येक राज्य अपनी सुंदरता और पर्यटन स्थल की वजह से दुनियाभर में लोकप्रिय है। नवरात्रि पर्व का इंतजार खत्म हो चुका है। माता के आगमन की खुशियां चारों-तरफ देखी जा सकती है। नवरात्रि पर्व के खत्म होने के अगले दिन विजयदशमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व देश में बड़े ही खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। अगर आप भी विजयदशमी की छुट्टियों पर घूमने का प्लान कर रहे हैं तो हिमाचल की इस घाटी पर जरूर घूमें।
हिमाचल में घूमने की कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर बड़े आराम से दो-चार दिन गुजार सकते हैं। आपको बता दें कि कुल्लू मनाली से केवल 45 किलोमीटर की दूरी पर एक घाटी है, जिसका नाम सैंज वैली है। यह वैली चारों तरफ से ऊंचे और हरे-भरे पहाड़ों से घिरी हुई है। खूबसूरत होने के साथ ही यह जगह शहर के शोर-शराबे से दूर है। सैंज घाटी नेचर लवर के लिए बेस्ट प्लेस है। यह जगह आपको नेचर के करीब होने का एहसास दिलाती है। जानिए सैंज घाटी में घूमने वाली जगह...
शांघड़
आपको बता दें कि सैंज घाची केवल घाटी नहीं बल्कि सैंज वैली में कई सारे खूबसूरत गांव हैं, उनमें से शांघड एक है। शांघड़ गांव को लेकर ऐसा कहा जाता है कि इस गांव में पांडवों ने अपने वनवास का कुछ समय व्यतीत किया था। इसी जगह पर पांडवों की भगवान श्रीकृष्ण से मुलाकात हुई थी। इस जगह पर स्थानीय देवता शंगचुल महादेव का मंदिर है।
पुंडरीक ऋषि झील
पुंडरीक ऋषि झील लोगों के लिए एक बेहद ही खूबसूरत स्थान है। इस झील को लेकर यहां के लोग अनेकों कहानियों के बारे में बताते हैं। जब कभी भी आप यहां घूमने जाएंगे, तो आप इन कहानियां सुनने को मिलेगी। यहं की खूबसूरती आपको अपनी ओर सम्मोहित कर लेगी।
ट्रैकिंग
अगर आपको ट्रैकिंग करना पसंद है तो आपके लिए सैंज घाटी बेस्ट जगहों में से एक है। घने जंगलों में ट्रैकिंग करने का अलग ही मजा होता है। सैंज घाटी का सबसे अच्छा ट्रैकिंग एरिया हिमालय नेशनल पार्क है। यह ट्रैक 1,170 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह पार्क समुद्र तल से लगभग 5,800 मीटर ऊंचा है।
सैंज वैली कैसे पहुंचे
अगर आप सैंज वैली आने का प्लान कार से कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि दिल्ली से इस वैली की दूरी 480 किलोमीटर है। सैंज वैली जाने का प्लान अगर आप बस से कर रहे हैं तो दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा आदि कई शहरों से मनाली के लिए आसानी से बस सर्विसेज मिल जाती है।
Also Read: Travel: बेंगलुरू घूमने का अगर कर रहे हैं प्लान, तो इन मंदिरों को जरूर करें विजिट
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS