Hindi Diwas 2022: 'हिंदी महज भाषा नहीं हमारी पहचान है', इन खूबसूरत Messages और Quotes के साथ दें शुभकमनाएं

Hindi Diwas 2022: हिंदी को भारत (India) की ऑफिसियल भाषाओं (Official Language) में से एक माना जाता है, यही कारण है कि मातृभाषा (Mother Tongue) को बढ़ावा देने के लिए हर साल 14 सितंबर को पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारत की सबसे पुरानी और सबसे समृद्ध भाषाओं में से एक है, जो देश में सबसे अधिक लोगों द्वारा बोली भी जाती है। हिंदी दुनिया में चौथी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है, हिंदी ने देश की सभ्यता और संस्कृति को आगे बढ़ने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। बात करें हिंदी दिवस की तो इसे 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा द्वारा आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई थी। भारत पर 200 वर्षों तक अंग्रेजों का शासन रहा और इस समय में अंग्रेजों ने देश में हिंदी का कद झुकाने की बहुत कोशिश की। अंग्रेजों ने भारत की सांस्कृतिक पहचान को कमजोर करने के लिए पहले हिंदी को कमजोर किया और फिर आधिकारिक कामों में इसका उपयोग कम कर दिया गया था।
जानिए क्यों पड़ी हिंदी दिवस मनाने की जरुरत?
सभी आधिकारिक काम इंग्लिश में होने के कारण धीरे-धीरे देश के लोगों को अंग्रेजी भाषा में काम करना ज्यादा आसान लगने लगा इसलिए हिंदी भाषा भारत की मातृभाषा होते हुए दूसरी प्राथमिकता बन गई। इस वजह से हिंदी भाषा को बढ़ावा देने की जरूरत पड़ी और इसलिए संविधान सभा के आधिकारिक लोगों की सहमति से हिंदी दिवस मनाने का फैसला लिया गया। यह परंपरा पिछले 70 सालों से चली आ रही है। हिंदी ने पूरे भारतवर्ष को अलग भाषाओं और संस्कृतियों के साथ बहुत ही प्रभावी ढंग से जोड़ रखा है। देश में हिंदी दिवस को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, स्कूलों में बच्चे मातृभाषा हिंदी पर निबंध और कविता सुनते हैं, सभी लोग एक-दूसरे को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मैसेज आदि भेजते हैं। आप भी अगर अपने दस्तों, अध्यापकों और परिवार के लोगों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं (Hindi Diwas Wishes and Quotes) देना चाहते हैं तो इस तरह दे सकते हैं:-
Hindi Diwas 2022 Quotes
हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है,
हिंदुस्तानी हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है।
हिन्दी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।
Hindi Diwas 2022 Quotes
विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है।
हिन्दी दिवस पर आप सभी को शुभकामनाएं।
Hindi Diwas 2022 Quotes
हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ति हैं,
यह मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति हैं।
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं।
Hindi Diwas 2022 Quotes
हिन्दी मेरा इमान है, हिन्दी मेरी पहचान है।
हिन्दी हूं मैं, वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्तान है।।
हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं।
Hindi Diwas 2022 Quotes
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS