Holi Special Story: करना चाहते हैं होली की ग्रैंड पार्टी, यहां मिलेंगे आपको Celebration Plan

Holi Special Story: हमारे देश में हर मौसम में कोई न कोई त्यौहार आता है। मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही रंगों का त्यौहार होली (Holi) ने भी दस्तक दे दी है। अगर आप होली पार्टी (Holi Party) के बारे में सोच रहें हैं और आपने अभी तक कोई प्लान नहीं बनाया है, तो अपनी इस स्टोरी में हम आपके लिए लेकर आएं हैं, होली पार्टी के लिए एक चेकलिस्ट (Party Checklist) , जिसे फॉलो करके आप अपनी पार्टी को ग्रैंड (Holi Grand Party) बना सकते हैं...
गेस्टलिस्ट (Guestlist)
किसी भी पार्टी की प्लानिंग का पहला स्टैप होता है, गेस्ट लिस्ट बनाना। आपकी गेस्ट लिस्ट का साइज आपके घर की जगह और बजट पर बेस्ड होना चाहिए। आप फैंसी इंविटेशन का ऑप्शन चुन सकते हैं या न्यौत देनें के लिए ई-कार्ड भी भेज सकते हैं।
फिक्स ड्रेस कोड (Fix Dress Code)
होली सबसे रंगीन त्योहार है। आप पारंपरिक सफेद पोशाक के साथ कभी भी गलत नहीं हो सकते। इसके अलावा आप बेसिक लुक रखने के साथ ही वाइट ड्रेस और फ्लिप फ्लॉप के साथ भी जा सकते हैं। लुक को पूरा करने के लिए उन्हें सनशेड और कूल बंदना के साथ पेयर करें। अगर आपको वाइट पसंद नहीं है तो आप फ्लोरल प्रिंट के लिए भी जा सकते हैं।
कलर्स (Colours)
इस होली में हर्बल और ऑरगैनिक कलर का इस्तेमाल करें और पक्के रंगों क अलविदा कहें। इस बात को सुनिश्चित करें कि आपके पास पूरे दिन खेलने के लिए कलर हो।
पेपी म्यूजिक (Pepi Music)
होली की स्पेशल प्लेलिस्ट के बिना होली अधूरी है। आप इस प्लेलिस्ट में होली के पुराने गानों से लेकर नए सभी गानों को ऐड करें, इसके अलावा आप इसमें पार्टी सॉन्ग भी जोड़ सकते हैं।
खाना (Food)
होली मस्ती, कलर और मुंह में पानी लाने वाले व्यंजनों के बारे में है। थीम को भारतीय रखें और अपने मेनू में पारंपरिक होली रेसिपी जैसे पूरन पोली, गुजिया, दही वड़ा, मीठे चावल शामिल करें। गोल-गप्पे शॉट, चाट और भेल-पूरी जैसे फिंगर फ़ूड को भी परोस सकते हैं! इसके लिए आप पहले से तैयारी करके भी रख सकते हैं या फिर ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं।
होली ड्रिंक्स (Holi Drinks)
होली का त्यौहार एन्जॉय करने के लिए ठंडाई का होना बहुत जरूरी है। सभी को हाइड्रेटेड और तरोताजा रखने के लिए लस्सी, मॉकटेल और नींबू पानी का इंतेजाम रखें।
होली गेम्स (Holi Games)
अपनी होली पार्टी को और भी इंटरेस्टिंग बनाने के लिए इसमें कुछ गेम्स को भी जोड़ सकते हैं। होली पार्टी पर आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलून फिलिंग, बीयर पोंग आदि जैसे मजेदार गेम खेल सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS