Holi 2022: अलग अंदाज में मनाना चाहते हैं Holi का त्यौहार, तो बुक कराएं टिकट और खेल आएं 'पुष्कर की होली'

Holi 2022 Special: फाल्गुन का महीना शुरु हो गया है, और लोग होली के त्यौहार (Holi Festivals) की तैयारियां कर रहे हैं। अंतराष्ट्रीय स्तर (International Level) पर ख्याति प्राप्त कर चुके पुष्कर की होली (Pushkar Ki Holi) का अपना अलग ही आनंद है। यहां के लोग होली हर्ष और उल्लास के इस त्यौहार को मनाया जाता है। वहीं अगर आप हर बार घर पर होली का त्यौहार मनाते हैं तो इस बार आप भी पुष्कर हो आइए, क्योंकि अगर यहां की होली नहीं देखी तो दुनिया में क्या देखा। अपनी इस बार की होली को और मजेदार बनाने के लिए दोस्तों के साथ एक छोटा ट्रिप प्लान करें।
राजस्थान (Rajasthan) के एक छोटा शहर पुष्कर (Pushkar) जो अपनी संस्कृति और होली दोनों के लिए जाना जाता है। हर साल होली के दिन यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। वराह घाट (Varah Ghat) और ब्रह्म चौक (Brahm Chowk) पर इस दिन कई आयोजन होते हैं, जहां विशेष तौर पर भीड़ इकट्ठा होती है। पर्यटक स्थानीय निवासियों के साथ खूब होली खेलते हैं। इस मौके पर क्या आम क्या खास सभी इस त्यौहार में सराबोर होते हैं। वहीं कई लोग डीजे की धुन पर झूमते नजर आते हैं।
कपड़ा फाड़ होली
यहां की कपड़ा फाड़ होली तो पूरी दुनिया में खासी लोकप्रिय है। लोग आपस में रंग और गुलाल के साथ जमकर होली खेलते हैं। इस दौरान कड़े फाड़ने की एक अनूठी होड़ मचती है। हालांकि, इस भीड़ में किसी भी तरह की कोई घटना देखने को नहीं मिलती है।
इस दौरान लोग जो कुछ भी पीते हैं या खाते हैं उसमें नशा या अल्कोहल शामिल नहीं होता। हालांकि, भांग यहां का एक स्थानीय पेय है जो लस्सी या ठंडाई मं अर्क के तौर पर मिलाई जाती है। यहां आने वाले लोग पुष्कर की होली के दिवाने होते हैं। कोई भी पर्यटक अगर एक बार यहां आ जाता है तो वो बार-बार यहां आने की सोचता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS