Rashes Remedies: पीरियड्स रैशेज से गए हैं थक, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Rashes Remedies: पीरियड्स रैशेज से गए हैं थक, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
X
Rashes Remedies: हर महीने महिलाओं को पीरियड से होने वाली समस्याओं से जूझना पड़ता है, जो उन्हें उस समय इरिटेट बनाता है। इस दौरान महिलाओं को रैशेज जैसी समस्याओं को भी झेलना पड़ता है, जो चार-पांच नहीं बल्कि हफ्ते भर बनी रहती है। जानिए इस समस्या का घरेलू उपाय..

Period Rash Remedies: महिलाओं की लाइफ जितनी आसान दिखती है, उतनी मुश्किल होती है। हर महीने महिलाओं को आने वाले पीरियड्स के समय असहनीय दर्द झेलना पड़ता है। बहुत सी महिलाओं को पीरियड्स से होने वाले दर्द का इतना भय होता है कि वह एक फोबिया का रूप ले लेता है। इस प्रॉब्लम से न केवल दर्द जैसे पेट दर्द, कमर दर्द की समस्या उत्पन्न होती है बल्कि सूजन, मूड स्विंग ऐसी ही न जानें कितनी प्रॉब्लम को फेस करना पड़ता है।

इस समय महिलाओं को किसी प्रकार का आराम भी नहीं मिल पाता क्योंकि उनका शेड्यूल बहुत बिजी हो गया हैI विशेषकर कामकाजी महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी आती है। कार्य स्थलों पर भी महिलाओं को बैठकर कार्य करना पड़ता है और आराम करने की कोई सुविधा नहीं होती है। इसकी वजह से ऐसी महिलाओं का नेचर चार-पांच दिनों में बहुत ज्यादा इरिटेट जैसा हो जाता है। इन दिक्कतों के साथ ही महिलाओं को एक और प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है, जो कई दिनों तक बना रहता है। अक्सर इन दिनों पर पैड का यूज करने से वाजइना के आस-पास की स्किन कट या छिल जाती है। जैसे कि हम सभी को पता है कि यह प्रॉब्लम हर महीने होती है तो यह प्रॉब्लम भी हर महीने होती है। आज हम आपको इसी समस्या का समाधान बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो कर आप पीरियड्स रैशेज से बच सकते हैं। इन रैशेज के दौरान अपनाएं ये घरेलू नुस्खे...

पीरियड्स में रैशेज कम करने का उपाय

बर्फ का करें उपयोग

पीरियड्स के समय होने वाले रैशेज कई बार काफी दिक्कत देने लगते है, जैसे जलन और सूजन। इसकी वजह से लोगों को चलने में दिक्कत का सामना भी करना पड़ता है। इस समय जब भी आप पैड चेंज करें, उस समय उस एरिया को वॉश कर कॉटन के कपड़े से साफ कर आइस क्यूब को साफ कॉटन के कपड़े में लपेटकर रैशज वाले एरिया पर लगाएं। ऐसा करने से आपको जलन और सूजन में आराम मिलेगा।

नारियल का तेल

पीरियड्स में रैशेज होने का सबसे बड़ा कारण समय से पैड चेंज न करना भी है। लंबे समय तक पैड का बदलाव न करने की वजह थाई के आस-पास की स्किन पर रेडनेस के साथ ही जलन होने लगती है। पीरियड्स के समय पर पैड चेंज का करने का समय 3-4 घंटे है। अगर आप ट्रेवेल या फिर नियमित रूप से बैठकर काम कर रहे हैं, तो इसे 3 घंटे में ही बदले। पीरियड्स रैशेज से आराम पाने के लिए रात के समय स्पेशली सोते से पहले प्राइवेट पार्ट को अच्छे से वॉश कर कॉटन के कपड़े या कॉटन की मदद से पोछें। सूखने के बाद उसके आस-पास नरियल का तेल लगाकर छोड़ दें।

नीम की पत्तियां

आपको बता दें कि हमारे प्रकृति में पाए जाने वाले पेड़-पौधे हमारे लिए वरदान का काम करते हैं। खासतौर से नीम हमारी स्किन के लिए बेहद कारगर इलाज है। नीम में एंटी एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। नीम से बने प्रोडक्ट मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं। इस सिचुवेशन में नीम से बने प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। लेकिन, कोशिश करें कि आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल करें क्योंकि यह नेचुरल होता है। रैशेज से मुक्ति पाने के लिए एक पैन में पानी लेकर उसमें 15 से 20 नीम की पत्तियां डालकर उबालें। उबालने के बाद उसे कुछ देर के लिए छोड़ दें जब तक पत्तियों का अर्क उसमें न आ जाएं। अच्छे से पकने के बाद उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसे कॉटन की मदद अपने प्राइवेट पार्ट के रैशेज वाले हिस्से को साफ करें।

Also Read: Basil Seed Water: तुलसी के बीजों का पानी पीने से होंगे ये जबरदस्त फायदे, आज से ही करें शुरू

Tags

Next Story