बदलते मौसम में गले के इंफेक्शन को करना है दूर , तो अपनाएं ये खास घरेलू नुस्खें

बदलते मौसम में गले के इंफेक्शन को करना है दूर , तो अपनाएं ये खास घरेलू नुस्खें
X
जब भी मौसम बदलता है तो हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। जिससे बड़ी ही आसानी से हमारा शरीर कई सारे इंफेक्शन्स से होने वाली बीमारियों का शिकार हो जाता है। जिसमें से गले का इंफेक्शन और गले में होने वाला दर्द अब एक आम बीमारी बन चुका है। जिसे कुछ घरेलू उपायों से आसानी से दूर किया जा सकता है।

इसलिए आज हम आपको बदलते मौसम में होने वाले गले के दर्द को घरेलू उपाय बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सावधान! बदल रहा है मौसम, ऐसे रखें आंखों का ख़्याल- इन्फेक्शन का बढ़ रहा है खतरा

गले में इंफेक्शन और गले के दर्द के घरेलू उपाय :

1. सेब का सिरका

सिरका एक अम्लीय तत्व होता है जो आसानी से गले के इंफेक्शन के बैक्टीरिया को मारने में बेहद कारगर साबित होता है। अगर एक चम्मच सेब के सिरके को एक कप पानी में नमक के साथ मिलाकर उससे गारगल करने से लाभ मिलता है।

2.शहद

अगर आप बदलते मौसम में होने वाले गले के इंफेक्शन या गले के दर्द से परेशान है तो ऐसे में आप गर्म पानी के साथ शहद मिला सकते हैं। इसके अलावा आप लेमन टी में भी शहद मिलाकर पीने से गले के दर्द में आराम मिलता है।

आप 1 वर्ष से कम आयु के बच्चों और बच्चों को शहद न दें, क्योंकि यह क्लॉस्ट्रिडियम बोटुलिनम स्पायर्स से दूषित हो सकता है जो शिशु बोटुलिज्म का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें :मौसमी बीमारियों से है बचना,तो रोज करें खास ताम्र-जल का सेवन

3. हर्बल टी

सोंठ,लौंग,काली मिर्च और तुलसी वाली हर्बल चाय के सेवन से भी आपके गले में इंफेक्शन से होने वाले दर्द में बहुत जल्द ही आराम मिलता है।

4.कच्चे लहसुन

अगर आपको अपने गले के दर्द से छुटकारा पाना है तो आप घर की किचन में मौजूद लहसुन का उपयोग कर सकते हैं। क्योंकि लहसुन में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, और यह गले में दर्द से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप लहसुन के रस को शहद या जैतून के तेल के साथ मिलाकर सेवन कर सकते हैं। साथ ही लहसुन का सब्जी में भी प्रयोग कर सकते हैं।

5. अदरक और शहद

गले के दर्द या इंफेक्शन की वजह से होने वाले दर्द के लिए आप अदरक के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से भी आराम मिलता है। इसके अलावा अगर आप नियमित रूप से गर्म पानी में नमक मिलाकर गारगल करने से लाभ मिलता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story