वजाइना में होती है जलन और खुजली जैसी समस्याएं, तो महिलाएं ऐसे रखें खास ख्याल

अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं के प्राइवेट पार्ट (Private Part) वजाइना (Vagina) में खुजली, जलन और रेडनेस जैसी समस्या हो जाती है। बारिश के मौसम में यह परेशानियां ज्यादा हो जाती है, जो कई गंभीर बीमारी को जन्म देती है। ऐसे में महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरुरत है। अधिकतर महिलाएं बाजार से दवाईयां लाने और डॉक्टर्स से ऐसी बातें करने से हिच-किचाती है। घबराने की बात नहीं है आप इन सभी का इलाज घर बैठे कर सकती हैं। इसके लिए आप को बाजारी प्रोडक्ट नहीं बल्कि घर में रखी चीजों का इस्तेमाल यानि घरेलू नुस्खें अपना कर इन सभी समस्याओं से छूटकारा पा सकती हैं।
1- सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar)
क्या आप जानते हैं सेब के सिरके में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व पाए जाते हैं। जो खुजली और जलन को ठीक करने में काफी फायदेमंद होते है। जिन महिलाओं को इस तरह की समस्याएं हैं। वह दिन में एक बार विनेगर को पानी में घोल कर पी सकती हैं। बिना पानी के विनेगर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आप चाहें तो नहाते समय भी एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) का इस्तेमाल पानी में कर सकती हैं।
2- योगर्ट (Yoghurt)
दही के जैसा ही घरों में योगर्ट होता है। इसमें लैक्टोबैसिलस बुल्गारिस और स्ट्रेप्टोकॉकस थर्मोफिलस जैसे दो खास बैक्टीरिया पाए जाते हैं। इस प्रीबायोटिक माना जाता है। जो खुजली और जलन की समस्या में लड़ने में काफी सहायक है। आपका योगर्ट का इस्तेमाल शहद के साथ मिलाकर कर सकती हैं। योगर्ट और शहद का पेस्ट बनाकर वजाइना पर लगाए। जिससे आपको काफी फायदा होगा।
3- तुलसी (Basil) की पत्ती
आप जानते हैं हर घर के आंगन में लगी तुलसी एक बेहद लाभदायक औषधि है। अगर इसकी पत्तियों को पानी में पका लिया जाएं तो ये आप के लिए बहुत काम की चीज है। पानी को उबालने के बाद पानी काे ठंडा कर लें। इसके बाद वजाइना को कई बार इसी पानी से धोएं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
4- टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil)
टी ट्री ऑयल नेचुरल चीजों से बना होता है। उसकी एक-दो बूंद ही काफी फायदेमंद होती है। अगर इस तेल को वजाइना में जलन और खुजली वाली जगह पर लगाया जाए तो काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS