Skin Care Tips : चेहरे पर जलन और खुजली से हैं परेशान तो इंस्टेंट राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Skin Care Tips : कई बार कोई फेस प्रोडक्ट (Face Product) यूज करने पर इंस्टेंट रैशेज (Instant Rashes) या रेडनेस (Skin Redness) नजर आने लगती है। कुछ मामलों में तो इचिंग (Itching भी होती है। ऐसा किसी मेकअप या स्किन प्रोडक्ट से एलर्जी रिएक्शन का रिजल्ट हो सकता है। ऐसे एलर्जिक रिएक्शन (Allergies) से आप बच सकती हैं या इसके प्रभाव को कम कर सकती हैं। इसके लिए आप कुछ नेचुरल प्रोडक्ट्स (Natural Profuct) का यूज कर सकती हैं। ये नेचुरल प्रोडक्ट्स ना सिर्फ एलर्जी से इंस्टेंट राहत देते हैं बल्कि इनके यूज से आपकी फेस स्किन भी खिल उठती है।
1- अप्लाई करें शहद
अगर स्किन पर कुछ लगाने की वजह से वहां खुजली हो रही है या रेडनेस हो गई है तो ऐसे में अपनी स्किन पर शहद लगा सकती हैं। यह एलर्जी से इंस्टेंट रिलीफ दिलाने में मदद करेगा। दरअसल, शहद में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जिससे एलर्जी और इंफेक्शन कम होता है। इसके साथ ही यह चेहरे की जलन और इरिटेशन को भी दूर करता है। शहद स्किन के लिए बहुत यूजफुल प्रोडक्ट है। कई स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम्स को कम करने में भी शहद का यूज किया जा सकता है।
2- लगाएं एलोवेरा जैल
एलोवेरा जैल भी एक बेहतरीन नेचुरल प्रोडक्ट है। इसमें एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं। इस वजह से अगर स्किन में किसी तरह की एलर्जिक रिएक्शन हो, तो तुरंत एलोवेरा जैल का यूज किया जा सकता है। इसके अलावा एलोवेरा जैल, स्ट्रेच मार्क्स कम करने, स्किन को स्मूद बनाने, दाग-धब्बों को कम करने में भी उपयोगी है। अच्छे रिजल्ट्स के लिए आप एलोवेरा जैल को रेग्युलर यूज कर सकती हैं।
3-नीम की पत्तियां
नीम की पत्तियां चेहरे के दानों, दाग-धब्बों को दूर करने में काफी यूजफुल हैं। नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। इस वजह से एलर्जी में भी आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर मेकअप करने के बाद या कोई स्किन प्रोडक्ट यूज करने की वजह से चेहरे पर खुजली शुरू हो जाए या कुछ देर बाद लाल-लाल धब्बे हो जाएं, तो नीम की पत्तियों को पीसकर लगा सकती हैं। इससे रैशेज कम होते हैं। यह एलर्जी को कम कर जलन और इरिटेशन को शांत करता है।
4-ओटमील फेस पैक
ओटमील एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो स्किन एलर्जी को दूर करता है। ओटमील का फेस पैक लगाने से आपकी खूबसूरती भी निखरती हैं।
5- ठंडे पानी से फेस करें वॉश
चेहरे पर किसी भी तरह की इचिंग या जलन महसूस हो तो तुरंत आराम पाने के लिए फेस को ठंडे पानी से धो लेना चाहिए। ठंडे पानी से फेस वॉश करने से चेहरे को ठंडक मिलेगी और जलन कम होगी। दरअसल, ठंडा पानी ब्लड वेसेल्स को सिकुड़ने में मदद करता है। इसके अलावा ठंडे पानी से चेहरा धोने पर खुजली की समस्या भी दूर होती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS