Gelatin Hair Mask: पॉल्यूशन से बालों को रखना चाहते हैं सुरक्षित, तो बनाएं जिलेटिन से हेयर मास्क

Benefits of Gelatin: बालों की केयर करने के लिए हम सभी अनेक प्रकार के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं। ये प्रोडक्ट्स काफी महंगे आते हैं, जिसे खरीद पाना सभी के बस की बात नहीं होती। ऐसे में अगर आप सस्ता और किफायती विकल्प चुनना चाहते हैं, तो जिलेटिन को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। जानें जिलेटिन का उपयोग कर हेयर मास्क कैसे बना सकते हैं।
जिलेटिन के फायदे
जिलेटिन हेयर मास्क कोलेजन को वापस यानी रिस्टोर लाने में मदद करता है।इसके साथ ही बालों की चमक वापस लाता है। इतना ही नहीं, बल्कि जिलेटिन हेयर क्यूटिकल्स में एंटर कर बालों को स्मूथ, सिल्की और हाइड्रेटेड बनाता है।
जिलेटिन और शहद की मदद से बनाएं मास्क
जिलेटिन और शहद मॉइश्चराइजिंग हेयर मास्क है, जो बालों को सॉफ्ट और स्मूथ बनाए रखने में मदद करते हैं।
जिलेटिन और शहद हेयर मास्क बनाने के लिए जरूरी सामग्री
एक पैकेट जिलेटिन
गरम दूध- 1/2 कप
शहद- 1 बड़ा चम्मच
हेयर मास्क बनाने की विधि
सबसे पहले एक कप में गर्म दूध और जिलेटिन को डालकर अच्छे से घोलें।
मिश्रण को मिलाने के बाद इसमें शहद डालकर तब तक मिलाएं जब चिकना पेस्ट न बन जाए।
पेस्ट बनने के बाद इसे बालों की जड़ों पर अप्लाई करते हुए सिरे तक लगाएं।
लगाने के बाद इसे लगभग आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
आधे घंटे के बाद नॉर्मल पानी से धोने के बाद शैम्पू करें।
जिलेटिन और एग यॉक से बनाएं हेयर मास्क
ये हेयर मास्क बालों को स्ट्रांग और रिपेयर करने में मदद करता है।
जिलेटिन और एग यॉक बनाने के लिए जरूरी सामग्री
एक पैकेट जिलेटिन
गरम पानी- 1/2 कप
1 एग यॉक
हेयर मास्क बनाने का आसान तरीका
इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले जिलेटिन को गर्म पानी में घोलें।
घोलने के बाद इसमें एग यॉक को जिलेटिन में डालकर अच्छे से फेंटे।
तैयार हेयर मास्क को बालों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
समय पूरा होने के बाद हेयर मास्क को शैम्पू और पानी की मदद से धो लें।
जिलेटिन और नारियल दूध से बना हेयर मास्क
अगर आफ बालों को तेजी से बढ़ाना चाहते हैं, तो आप इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिलेटिन और नारियल दूध बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
जिलेटिन और नारियल दूध हेयर मास्क बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
एक पैकेट जिलेटिन
नारियल का दूध- 1/2 कप गर्म
कैस्टर ऑयल- 1 बड़ा चम्मच
हेयर पैक बनाने का आसान तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले नारियल दूध को गर्म कर इसमें लें जिलेटिन डालकर मिक्स करें।
मिक्स करने के बाद इसमें कैस्टर ऑयल डालकर अच्छे से मिलाएं।
अब तैयार मास्क को बालों और स्कैल्प पर अप्लाई करें।
30 मिनट के लिए हेयर मास्क को अपने बालों पर लगाकर छोड़ दें।
सूखने के बाद मास्क को नॉर्मल पानी से धोकर शैम्पू करें।
Also Read: Street Shopping Tips: स्ट्रीट शॉपिंग करते हुए न करें ये गलतियां, वरना होगा पछतावा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS