Skin Care Tips: सर्दियों में स्किन हो रही ड्राई तो घर में बनाकर लगाएं Moisturizer, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो

Skin Care Tips: सर्दियों में स्किन हो रही ड्राई तो घर में बनाकर लगाएं Moisturizer, चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो
X
Winter Skin Care Tips: इस मौसम में स्किन अपना नेचुरल मॉइस्चर (Natural Moisturizer ) खो देती है और ड्राई हो जाती है। इससे कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती हैं। इनसे बचने के लिए आप घर में ही होममेड मॉयश्चराइजर बना सकती हैं। इनके रेग्युलर यूज से स्किन सॉफ्ट-ग्लोइंग बनी रहेगी।

Winter Skin Care Tips: ठंड का मौसम सुहाना लगता है, लेकिन हमारी स्किन के लिए यह मौसम कई मायने में सही नहीं होता है। ड्राईनेस, ईचिंग जैसी प्रॉब्लम इस मौसम में देखने को मिलती हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपनी स्किन को लेकर कॉन्शस रहा जाए। इसके लिए आप घर में ही कुछ मॉयश्चराइजर तैयार कर सकती हैं। इनका रेग्युलर यूज करने से आपकी स्किन बिल्कुल खिली-खिली रहेगी।

ड्राई स्किन (Dry Skin)

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो सुटेबल मॉयश्चराइजर बनाने के लिए आपको चाहिए एक चम्मच ग्लिसरीन और 100 मिलीलीटर रोज वॉटर। इन्हें आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें। मॉयश्चराइजर रेडी है। डेली इसका यूज कम मात्रा में ही करें। अगर ड्राई स्किन में एक्ने की प्रॉब्लम है तो शहद यूजफुल हो सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद में थोड़ी-सी दही और चुटकी भर हल्दी पावडर मिला लें। इस मिश्रण को 15 मिनट तक फेस पर लगाए रखें। इसके बाद पानी से फेस वॉश कर लें। इससे स्किन ड्राईनेस दूर होगी और स्किन नॉरिशिंग भी होगी। शहद के एंटीसेप्टिक और हीलिंग क्वालिटीज एक्ने से बचाते हैं।

ये भी हैं यूजफुल

-इस मौसम के लिए दही एक बेहतरीन मॉयश्चराइजर है। दही को 15 मिनट तक स्किन पर लगाए रखने के बाद स्किन वॉश कर लें। स्किन मॉयश्चराइज्ड हो जाएगी।

-नारियल तेल भी बहुत अच्छा नेचुरल मॉयश्चराइजर होता है। इसे आप रात को सोने से पहले अपनी स्किन पर लगा लें। खासकर फेस, घुटने, कोहनी और हाथों पर नारियल तेल अप्लाई करें। रात भर लगे रहने दें। सुबह नहा लें। स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।

Tags

Next Story