कहीं आपकी किचन के बेसन में तो नहीं मिली है ये जहरीली चीज, ऐसे करें जांच

कहीं आपकी किचन के बेसन में तो नहीं मिली है ये जहरीली चीज, ऐसे करें जांच
X
रसोई (Kitchen)में पाए जाने वाली अन्य सामग्रीयों (kitchen Ingredients) की तरह बेसन (Besan) में भी मिलावट हो सकती है। अब आप इसकी जांच आसानी से घर बैठे कर सकते हैं।

Besan adulteration: रसोई (Kitchen) में पाए जाने वाली अन्य सामग्रियों (kitchen Ingredients) की तरह बेसन (Besan) में भी मिलावट हो सकती है। अब आप इसकी जांच आसानी से घर बैठे कर सकते हैं। बेसन में खेसारी दाल (Khesari dal) का आटा मिला दिया है। अगर ज्यादा मात्रा में इस दाल का सेवन किया जाए तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है और आपको कई बीमारियां लग सकती है। यह दावा एक स्टडी में किया जा चुका है। FSSAI की ओर से ग्राहकों को जागरूक करने और मिलावट का पता लगाने के लिए एक टेस्ट बताया है। जिसे आप आसानी से कर सकते हैं।

ये स्टेप करें फॉलो

- परखनली में एक ग्राम बेसन लें।

- घोल में प्लांट पिगमेंट निकालने के लिए 3 मिली पानी मिलाएं।

- इसमें 2 मिलीलीटर एचसीएल डालें

- सामग्री को हिलाएं।

-अगर बेसन में मिलावटी नहीं है तो इसका रंग नहीं बदलेगा। वहीं अगर बेसन मिलावटी होगा तो उसका रंग गुलाबी हो जाएगा।

क्या होता है खेसारी दाल में

जानकारी के मुताबिक, खेसारी दाल बाजार में काफी सस्ते दामों में बिकती है। इसमें ODAP नाम का एक जहरीला तत्व होता है। अगर इसे ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो इसका स्वास्थ्य पर हानिकारक असर पड़ता है।



Tags

Next Story