रसोई में इस्तेमाल हो रही दालचीनी कहीं नकली तो नहीं? जानिए कैसे करेंगे पहचान

रसोई में इस्तेमाल हो रही दालचीनी कहीं नकली तो नहीं? जानिए कैसे करेंगे पहचान
X
मिलावट के जमाने में शुद्ध चीजें मिलना बहुत ही मुश्किल है। हर मसाले में अलग-अलग तरीके से मिलावट की जाती है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि मिलावटी दालचीनी का कैसे पता लगा सकते हैं।

Cinnamon Is Real Or Fake: हमारे डेली रूटीन में इस्तेमाल करने वाली ऐसी बहुत सी चीजें हैं, जो बाजारों में नकली आती हैं। ऐसा खासकर खाने की चीजों के साथ होता है, चंद पैसों के फायदे के लिए लोग देश की जनता की जिंदगियों के साथ खेल जाते हैं। आपने पानी मिला हुआ दूध, नकली खोया और नकली तेल के बारे में सुना होगा। ऐसा ही एक मसाला दालचीनी है। जी हां, आपको यह पता होना चाहिए कि रसोई में इस्तेमाल होने वाली दालचीनी नकली भी हो सकती है। दालचीनी ना केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए बहुत ही बेहतरीन साबित होती है।

ऐसे में बाजारों के अंदर दालचीनी असली भी आती है और नकली भी। दालचीनी खड़े मसालों में से एक होती है। यह रोल की हुई पाइप की तरह दिखती है और इसका रंग हल्का और फीका भूरा होता है और छूने में यह चिकनी होती है। ऐसा नहीं है कि केवल इस ही मसाले में मिलावट होती है। मसलों में मिलावट की बात करें तो काली मिर्च, लाल मिर्च और अन्य मसालों में भी मिलावट की जाती है। लेकिन, आज हम आपको बताएंगे की दालचीनी असली है या नकली कैसे पता चलेगा।

कैसे की जाती है दालचीनी में मिलावट?

जैसा कि हमने आपको बताया कि दालचीनी हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। अगर हम मिलावटी दालचीनी लेते हैं, तो यह हमारी सेहत पर बहुत ही खतरनाक असर डालती है। दालचीनी में मुख्य रूप से 2 चीजों की मिलावट की जाती है। पहली कैसिया बार्क और दूसरा अमरूद के पेड़ की छाल। बता दें कि यह दोनों ही दिखने में दालचीनी की तरह होते हैं, इसलिए हम इनमें अंतर नहीं कर पाते हैं।

जानिए कैसे करें असली और नकली दालचीनी की पहचान?

  1. अगर दालचीनी का रंग हल्का भूरा है तो वह असली है। अगर आपकी दालचीनी का रंग गहरा भूरा है, तो वह नकली है।
  2. ध्यान रहे दालचीनी की बाहरी परत खुरदरी है तो वह नकली है क्योंकि असली दालचीनी की बाहरी परत चिकनी होती है।
  3. दालचीनी का टेस्ट मीठा है, तो वह असली दालचीनी है। अगर दालचीनी का स्वाद कसैला है, तो वह नकली है।
  4. अगर आपकी दालचीनी मजबूत है और उसके रोल आकर में बड़े हैं तो वह नकली है। अगर दालचीनी नाजुक है और उनके रोल छोटे हैं तो वह असली है।
  5. अगर आपकी एक उंगली दालचीनी के रोल में आसानी से घुस पा रही है, तो इसका मतलब वह नकली है। अगर दालचीनी के रोल खोखले नहीं है, तो वह असली है।

Tags

Next Story