Delhi Tandoori Chicken: घर पर बनाएं दिल्ली वाला तंदुरी चिकन, जानें बनाने की विधि

Delhi Tandoori Chicken Recipe: दिल्ली अपने खाने के लिए देशभर में जानी जाती है। अगर आप खाने के शौकीन हैं, तो आप दिल्ली जरूर आइए। यहां पर आपको देश और दुनिया के तमाम खाने के व्यंजन मिल जाएंगे। नॉनवेज खाने वालों के लिए यहां हजारों ऑप्शन हैं। अगर बात करें दिल्ली के तंदुरी चिकन की, तो क्या कहना। दिल्ली के तंदुरी चिकन की तो बात ही अलग है। अगर आप भी दिल्ली स्टाइल का तंदुरी चिकन बनाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर दिल्ली वाला टेस्टी तंदुरी चिकन कैसे बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री-
चिकन लेग पीस
नींबू का रस
दही 1 कप
लाल मिर्च पाउडर
हल्दी
गरम मसाला
अदरक लहसुन का पेस्ट
नमक
तेल
बटर
Also Read: Gujrati Khaman Dhokla: गुजराती खाने के हैं शौकीन, तो घर पर बनाएं खमण ढोकला
बनाने की विधि-
सबसे पहले चिकन को धोकर चारों तरफ से थोड़ा-थोड़ा काट लें।
अब इसमें नींबू का रस मिलाकर 10 से 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
फ्रिज से निकालने के बाद आप चिकन को दही, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी और स्वादानुसार नमक डालें।
अब इन सबको चिकन में मिलाने के बाद 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
अब गैस पर पैन रख कर उसमें तेल डालकर गर्म कर लें।
तेल के गर्म होने पर बटर को भी डालकर अच्छे से पैन में फैला दें।
अब इस पैन में चिकन के पीसेज को आराम से रख दें और कम आंच पर पकने दें।
5 से 7 मिनट के बाद आराम से चिकन को दूसरी साइड पलट दें।
दोनों साइड अच्छे से पकाने के बाद आप गैस को बंद करके चिकन को उतार लें।
अब आप अपनी मनपसंद चटनी के साथ दिल्ली वाले तंदुरी चिकन को खा सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS