Suji And Aata Chila: घर पर झटपट बनाएं सूजी और गेहूं के आटे का चीला, कमाल का होता है स्वाद

Suji And Aata Chila: घर पर झटपट बनाएं सूजी और गेहूं के आटे का चीला, कमाल का होता है स्वाद
X
Suji And Aata Chila Recipe: सुबह के नाश्ते में हर कोई हेल्दी और अच्छा आइटम खाना चाहता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर टेस्टी सूजी और आटे का चीला कैसे बना सकते हैं।

Suji And Aata Chila Recipe In Hindi: ऐसा कहा गया है कि सुबह का नाश्ता (breakfast) काफी जरूरी होता है। आप भले ही लंच या डिनर करें या न करें, लेकिन सुबह का नाश्ता जरूर करना चाहिए और हैवी नाश्ता करना चाहिए। हैवी नाश्ता से मतलब है कि थोड़ा अधिक खाएं, जिससे आप लंच (lunch) न भी खाएं, तो भी आपका पेट भरा रहे और एनर्जी भी बनी रहे। सूजी का चीला और बेसन का चीला तो हर कोई खाता है, लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप घर पर कैसे सूजी और आटे का चीला बना सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

1 कप गेहूं का आटा

1 कप सूजी

बारीक कटा हुआ प्याज

बारीक कटी हुई हरी मिर्च

बारीक कटी हुई धनिया पत्ती

बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां

गाजर

मटर

अजवाइन

जीरा

नमक

हल्दी

तेल

पानी

Also Read: Palak Paneer Pulav: बच्चों के लिए बनाएं पालक पनीर पुलाव, जानें इसे बनाने की विधि

बनाने की विधि

सबसे पहले आप एक गहरा बर्तन लें। बारी-बारी से आटा और सूजी को छलनी से छानकर इस बर्तन में डाल दें। इसके बाद सभी सब्जियों को बारीक काट लें। सब्जियों (vegetalbes) को काटने के बाद आप इन सब्जियों को आटे और सूजी में डाल दें। इसके बाद आप इसमें अपने स्वादानुसार नमक, हल्दी, अजवाइन और जीरा डालकर अच्छे से मिला दें। इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा बैटर तैयार कर लें। इसके बाद इसके 10 से 15 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ दें। अब आप नॉनस्टिक तवा लें और गर्म होने के लिए गैस पर चढ़ा दें। अब आप एक कटोरी में तेल को निकालकर कर रख लें। तवा के गर्म होने के बाद आप तेल को तवे पर लगाएं। अब आप किसी कटोरी या गहरे कलछी से इस आटे और सूजी के पेस्ट को तवे पर गोल आकार में फैलाएं। इस समय गैस का फ्लेम मीडियम ही रखें। अब आप इसके उपर थोड़ा से तेल डालकर किसी प्लेट से ढक दें। 3 से 4 मिनट के बाद आप इस प्लेट को हटाकर चीला को दूसरी ओर पलट दें। इस साइड भी कम से कम 3 से 4 मिनट तक कुरकुरा होने दें। अब आपका चीला बनकर तैयार हो गया है। आप इसे अपने मन की किसी भी चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं।

Tags

Next Story