Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री के लिए बनाएं खोया तुर्की बर्फी, ये रही रेसिपी

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि का त्योहार कल से शुरू होने जा रहा है। इस त्योहार का भक्तों को काफी इंतजार होता है। शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। इसके साथ ही, 9 दिनों तक माता को तिथि के हिसाब से भोग लगाया जाता है। अगर आप भी नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को घर में ही बना मिठाई का भोग लगाना चाहते हैं, तो आप घर में खोये वाली तुर्की बर्फी बना सकते हैं। इसे जल्दी और काफी आसानी से बनाया जाता है।
भारतीय मिठाइयों के साथ-साथ विदेशी मिठाइयों और डेजर्ट को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आप देवी मां के लिए गाय के दूध से घर पर ही खोया बनाकर इससे स्वादिष्ट तुर्की मिठाई बनाकर भोग लगा सकती हैं।
खोया तुर्की बर्फी सामग्री
खोया - आधा किलो
चीनी -1 पाओ (250 ग्राम)
शुद्ध देसी घी - दो बड़े चम्मच
इलायची पाउडर - चुटकी भर
लाल रंग (फूड कलर) - कुछ बूंद
पीला रंग (फूड कलर) - कुछ बूंद
बादाम और पिस्ता - सो ग्राम
खोया तुर्की बर्फी बनाने की विधि
एक कड़ाही को हल्की आंच पर गैस पर गर्म करें। फिर उस कड़ाही में खोया डाल दें और इसे अच्छे से भून लें। खोये को भूनने के बाद उसमें चीनी मिलाएं और उसे बार-बार चलाते रहें। थोड़ी देर चीनी पानी छोड़ने लगेगी, जिसकी वजह से यह खोये और चीनी का मिश्रण थोड़ा तरल होने लग जाएगा।
इस मिश्रण को कुछ मिनट तक भून के बाद इसमें थोड़ा सा आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर और देसी घी डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। इसे कुछ मिनट और अच्छे से चलाए फिर गैस बंद कर दें।
इस खोया के मिश्रण को तीन अलग-अलग हिस्सों में रखें। एक खोये मिश्रण के हिस्से में लाल और दूसरे में पीला रंग डाल दें और इसे अच्छे से मिक्स कर दें।
अब एक बर्तन में बटर पेपर लगाएं फिर इसमें पहले (प्लेन) सफेद रंग का खोया को फैलाए फिर उसके ऊपर लाल और फिर पिले खोये का बैटर फैलाएं। अंत में फिर से प्लेन सफेद खोया और बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता इस पर दाल दें।
इस मिठाई को ढक कर फ्रिज में कुछ घंटे तक सेट होने के लिए रख दें। 2-3 घंटे बाद फ्रिज से मिठाई निकालें इस काटकर रोल करें या बर्फी का शेप दें।
Also Read : नवरात्री में ऐसे बनाएं मूंगफली की चटनी, ये रही रेसिपी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS