Karva Chauth Special: रेड कलर की आउटफिट में लगना चाहती हैं गॉर्जियस, तो फॉलो करें ये टिप्स

Karva Chauth Special: रेड कलर की आउटफिट में लगना चाहती हैं गॉर्जियस, तो फॉलो करें ये टिप्स
X
Karva Chauth Special: करवा चौथ के दिन महिलाएं अन्य रंग की अपेक्षा लाल रंग के कपड़े पहनना ज्यादा पसंद करती हैं, क्योंकि लाल रंग सुहाग का प्रतीक होता है। अगर आप इस लुक को और भी खास बनाना चाहती हैं, तो कई बातों का ख्याल रखना आवश्यक होता है।

Karva Chauth Special: करवा चौथ का त्योहार भारत वर्ष में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। पर्व के खास मौके पर शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास कर करवा और चांद की पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन नई-नवेली दुल्हन, सुहागिन महिलाएं सभी लाल रंग का वस्त्र पहनना पसंद करती है। करवा चौथ का दिन महिलाओं के लिए बेहद ही खास होता है। ऐसे में महिलाएं इस दिन अलग दिखने के लिए कई तरीके की तैयारियां भी करती हैं। आज हम आपको रेड कलर की आउटफिट्स को स्टाइल करने के कुछ आसान टिप्स बातने जा रहे हैं. जानें रेडकलर आउटफिट के साथ कैसा लुक फॉलो करना चाहिए...

रेड कलर की आउटफिट्स के साथ करें ऐसा मेकअप

किसी भी लुक को आकर्षक और स्टाइलिश बनाने के लिए मेकअप अहम रोल निभाता है।

रेड कलर की आउटफिट के साथ दो तरीके का मेकअप किया जा सकता है।

अगर आप लिप्स के लिए डार्क कलर की लिपस्टिक चुन रही हैं, तो आई मेकअप को सिम्पल रखें।

सटल मेकअप के लिए आई मेकअप पर वार्म ब्राउन आई शैडो का इस्तेमाल कर लुक को कम्पलीट करें।

इसके साथ ही आई मेकअप में स्मॉल साइज के ग्लिटर का यूज करें।

अगर आपको न्यूट्रल और ड्युई लुक वाला मेकअप पसंद है, तो आप बेस मेकअप को ड्युई रखें।

इस लुक के लिए लिक्विड और क्रीम प्रोडक्ट्स का यूज ज्यादा करें। फेस पाउडर लगाना न भूलें।

ब्लश पिंक कलर को मेकअप के लिए चुनें।

रेड कलर की आउटफिट के साथ पहनें ये ज्वेलरी

रेड कलर की ट्रेडिशनल आउटफिट्स के लिए गोल्डन कलर के कंट्रास्ट को चुनें।

इस कलर की ड्रेस के साथ गोल्डन कलर की ज्वेलरी को स्टाइल करें।

अगर आप क्लासी लुक पाना चाहती हैं, तो पर्ल डिजाइन की ज्वेलरी वियर करें।

इसके अलावा आप डार्क ग्रीन कलर की ज्वेलरी को भी स्टाइल कर सकती हैं।

रेड कलर के साथ करें ये कलर कॉम्बिनेशन

रेड कलर के साथ कई बार डार्क, ब्राइट और डीप कलर्स भी मौजूद होते हैं। लेकिन रेड कलर अपने आप में खिलकर नजर आने वाला रंग है। इस रंग के साथ न्यूट्रल टोन वाले कलर्स को ज्यादा पसंद किया जाता है। रेड कलर के साथ गोल्डन कलर, डार्क ग्रीन कलर को भी ज्यादा पसंद किया जाता है।

Also Read: Karva Chauth Special: करवा चौथ की थाली को आकर्षक बनाने के लिए अपनाएं ये डिजाइन, लोग करेंगे तारीफ

Tags

Next Story