Worms In Stomach: पेट के कीड़ों से हैं परेशान, अपनाएं ये आसान नुस्खे

Worms In Stomach: बच्चों के पेट में कीड़े होना काफी आम बात है, लेकिन इस सामान्य सी बात को समय पर ठीक कर लेना बेहद जरूरी है। अक्सर छोटे बच्चों में हाइजीन की कमी की वजह से पेट में कीड़े पनपने लगते हैं। बच्चे जमीन से लेकर मिट्टी तक कई तरह की चीजों को छूते हैं और उसे मुंह में भी डाल लेते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि जब छोटे बच्चे के दांत निकलते हैं, तब बच्चे अपने हाथ को, उंगलियों को मुंह में डाले रहते हैं। इसकी वजह से हाथों की गंदगी पेट में चली जाती है और कीड़े पड़ने शुरू हो जाते हैं। ये परजीवी पेट में पहुंचते ही बहुत तेजी से फैलना शुरू कर देते हैं। वैसे तो पेट में कीड़े होने के कुछ खास लक्षण नहीं दिखते, लेकिन फिर भी कुछ ऐसे संकेत हैं, जो बच्चों के शरीर में दिखने से समझा जा सकता है कि उनके पेट में कीड़े पड़ गए हैं।
पेट में कीड़े होने के लक्षण
-बच्चे के पेट में दर्द बने रहना
-बच्चे का वजन घटने लगना
-भूख न लगना
-खाने में रुचि खोना
-उल्टी या खांसी होना
-कई बार बच्चे काफी चिड़चिड़े से हो जाते है
-दस्त होने लगना या फिर मिचली आना
Also Read- पेट दर्द और सिर सर्द से निजात पाने के लिए अपनाएं ये Home Remedies
इन तरीकों की मदद से पेट के कीड़ों को बाहर निकालें
अजवाइन में काफी मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। पेट के कीड़े मारने के लिए अजवाइन को भूनकर इसका पाउडर बना लें। फिर इसे गुड़ के साथ मिलाएं और छोटी-छोटी गोलियां बना लें। अजवाइन और गुड़ की गोली को बच्चों को दिन में तीन बार खाने दें। ये गोली बच्चों के पेट में पनप रहे कीड़ों को मारने में मददगार साबित होगी।
पेट के कीड़े मारने के लिए आप अजवाइन के पाउडर में काला नमक मिलाकर रात को गुनगुने पानी के साथ बच्चों को दें। ऐसा करने से पेट के कीड़ों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
पेट से कीड़े बाहर निकालने के लिए बच्चों को टमाटर काटकर उस पर सेंधा नमक और काली मिर्च का पाउडर लगाकर खाने के लिए दें। इसे खाने से पेट के कीड़े जल्द मर जाते है और बाहर भी निकल आते हैं।
बच्चों को कद्दू (pumpkin) के बीज खाने के लिए दें। इसे खाने से भी पेट के कीड़े मर जाते हैं।
छोटे बच्चों को हल्दी और लहसुन किसी ना किसी रूप में जरूर खिलाएं। ये एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं। जिन्हें खाने से पेट के कीड़ों को खत्म करने में हेल्प मिलती है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS