Health Tips : अगर आप भी हैं Thyroid से परेशान तो भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें

Health Tips : थायरॉइड (Thyroid) की समस्या इन दिनों बेहद आम हो गई है। यह बीमारी पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा दिखाई दे रही है। इसकी वजह से महिलाओं का वजन बढ़ने लगता है और वो ये सोचती हैं कि शायद वो खुद पर ध्यान नहीं दे रही हैं, तो इस वजह से ऐसा हो रहा है। आइए जानते हैं कि थायरॉइड के क्या लक्षण है और इसके होने से आपको किन चीजों से सावधानी बरतनी चाहिए।
लक्षण
-जब थायरॉइड बढ़ जाता है तो गर्दन में सूजन आ सकती है
-सोने में परेशानी होती है
-मांसपेशियों में कमजोरी और कंपकंपी होती है
-कई बार पीरियड्स टाइम पर नहीं आते है
-शरीर के जोड़ों में दर्द रहता है
-बाल तेजी से झड़ने लगते हैं
-कब्ज की समस्या हो सकती है।
-दृष्टि संबंधित परेशानियां हो सकती है
इन चीजों को डाइट में करें शामिल
-हाई कैलोरी फूड्स- जैसे पनीर फुल क्रीम दूध, दही
-हाई प्रोटीन वाले फूड्स- दाल, अंडा, मछली
-ड्राई फ्रूट्स- अखरोट, बादाम, पिस्ता, मूंगफली,सफेद तिल, खजूर
फ्रूट्स- केला, चीकू, तरबूज के बीज, खरबूजे के बीज
इनसे करें परहेज
-जंक फूड्स -पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन आदि से परहेज करें
-खाना खाने से पहले पानी और किसी भी पेय पदार्थ का सेवन नहीं करना चाहिए
-कैफीन वाले पेय पदार्थों जैसे चाय और कॉफी से परहेज करें।
- थायरॉइड के मरीजों को रेडमीट का सेवन नहीं करना चाहिए
-सोयाबीन का सेवन करने से थायरॉइड के मरीजों को ज्यादा परेशानियां हो सकती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS