Travel Ideas: इतिहास में है दिलचस्पी तो महाराष्ट्र की इन जगहों का करें रुख, हिस्ट्री लवर्स के लिए परफेक्ट ट्रिप

क्या आप भी महाराष्ट्र (Maharashtra) में घूमने के लिए जगहों की तलाश कर रहे हैं? अगर हां, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी साबित हो सकती है। अगर आप ऐतहासिक चीजों को जानने में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं तो महाराष्ट्र आपके लिए परफेक्ट जगह साबित हो सकती है। दरअसल महाराष्ट्र में कई अद्भुत ऐतिहासिक स्थलों (Historic Places) की भरमार है जो 17 वीं शताब्दी के छत्रपति शिवाजी के नेतृत्व में मराठा साम्राज्य के गौरवशाली शासन को दर्शाते हैं। इन किलों की भव्यता के साथ-साथ जो चीजें आज भी इन्हें आकर्षक बनाती है, वो प्राचीन प्रकृति के बीच स्थित खूबसूरत देखने योग्य स्थान। क्योंकि महाराष्ट्र में प्रकृति की प्रचुरता है, इसलिए इन पर्यटक आकर्षणों को देखने जाना बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। इस खबर में हम महाराष्ट्र के आसपास के खूबसूरत किलों (Forts To Visit In Maharashtra) की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जहां आप घूमने (Travel Ideas) जा सकते हैं।
1. रायगढ़ (Raigarh)
इस किले को 'द जिब्राल्टर ऑफ द ईस्ट' के नाम से जाना जाता है, यह सह्याद्री पर्वतमाला पर स्थित है और समुद्र तल से लगभग 800 मीटर की ऊंचाई पर है। बता दें कि यह किला मराठा साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था, तीन घंटे की कठिन चढ़ाई के बाद ही इस किले तक पहुंचा जा सकता है। हालांकि अब यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोपवे की सुविधा को उपलब्ध कराया गया है।
2. सिंहगढ़ी (Sinhagadi)
सिंहगढ़ी को कोंडाना के किले के रूप में भी जाना जाता है, इस जगह ने 1671 के मराठा मुगल युद्ध में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सिंहगढ़ की इस लड़ाई में मराठों के बहादुर सैनिक तन्हाजी मालुसरे को अपने जीवन की कीमत चुकानी पड़ी थी, जिन्हें 'शेर' के रूप में जाना जाता था। यही कारण है कि यहां का नाम सिंहगढ़ी रखा गया था, पुणे में स्थित यह किला मुंबई से कुछ ही घंटों की दूरी पर है।
3. शिवनेरी (Shivneri)
यह किला मुख्य शहर से लगभग 95 किमी की दूरी पर पुणे जिले में जुन्नार के पास स्थित है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मस्थान है, इस किले का निर्माण शिवाजी महाराज के पिता शाहजी महाराज ने करवाया था। यह उनकी गर्भवती पत्नी और अजन्मे बेटे को आसपास की आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया था।
4. प्रतापगढ़ी (Pratapgarhi)
यह महाराष्ट्र के सतारा जिले में महाबलेश्वर में स्थित है, यह उस घटना के लिए प्रसिद्ध है जो शिवाजी महाराज और अफजल खान के बीच हुई थी जिसके कारण बीजापुर सेना पर मराठा की जीत हुई थी। यह महान ऐतिहासिक महत्व वाला एक भव्य, विशाल किला है, शिवाजी महाराज द्वारा बनवाया गया यह किला अपने आगंतुकों को कोंकण तट का सुंदर दृश्य भी देता है। क्योंकि यह स्थान महाबलेश्वर के करीब है, इसलिए आप हिल स्टेशन जाना बिल्कुल ना भूलें।
5. दौलताबाद (Daulatabad)
यह जगह बाकियों से अलग है क्योंकि इसका मराठा साम्राज्य से कोई संबंध नहीं है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के पास स्थित यह ऐतिहासिक गढ़ कुछ समय के लिए दिल्ली सल्तनत की राजधानी थी। यह 1187 में यादव वंश द्वारा बनाया गया एक किला है और मोहम्मद तुगलक ने दिल्ली सिंहासन के लिए इसे एक्सेस किया था। किला समुद्र तल से लगभग 200 मीटर ऊपर है और यह अपनी खूबसूरत वास्तुकला के लिए जाना जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS