Tourist Places In Up: यूपी घूमने का प्लान बना रहें, तो इन जगहों पर जरूर जाएं

Tourist Places In Up: यूपी घूमने का प्लान बना रहें, तो इन जगहों पर जरूर जाएं
X
Travel Tips: अगर आप भी परिवार संग घूमने का प्लान बना रहे हैं,तो आप UP के कुछ शहरों में घूमने जा सकते हैं। आज हम आपको UP के कुछ शहरों के बारे में बताएंगे, जहां आप परिवार संग घूमने जा सकते हैं।

Tourist Places In Up: ऐसे कई सारे लोग होते हैं, जिन्हें घूमने का काफी शौक होता है। ये लोग देश-विदेश की यात्रा करते हैं। कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो परिवार के साथ घूमना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग दोस्तों के साथ। अगर आप भी कहीं घूमने की प्लान बना रहे हैं, तो आप UP के कुछ शहरों में घूमने जा सकते हैं। आज हम आपको UP के कुछ शहरों के बारे में बताएंगे, जहां आप परिवार संग घूमने जा सकते हैं।

वाराणसी

अगर आप परिवार संग किसी धार्मिक जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए वाराणसी एक बढ़िया ऑप्शन है। आप वाराणसी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर, सारनाथ, तुलसीमानस मंदिर, अस्सी घाट और भी अन्य स्थान है, जहां आप परिवार संग घूमने जा सकते हैं।

प्रयागराज

आप परिवार या दोस्तों के साथ प्रयागराज घूमने जा सकते हैं। यहां आप संगम, लेटे हुए बड़े हनुमान मंदिर, आनंद भवन, स्वराज भवन, अकबर का किला, खुसरो बाग और चंद्रशेखर आजाद पार्क घूम सकते हैं।

Also Read: Delhi Tourist Place: अगर दिल्ली आए तो इन जगहों पर जरूर जाएं, महत्वपूर्ण है इनका इतिहास

आगरा

अगर आप घूमने का मन बना रहे हैं, तो आप UP के आगरा जा सकते हैं। यहां विश्व प्रसिद्ध ताजमहल को देखते ही बनता है। इसके अलावा आप इत्तिमाद-उद-दौला का मकबरा, संग्रहालय, मेहताब बाग और चीनी का रौजा भी घूम सकते हैं। आगरा से कुछ ही दूरी पर मथुरा और वृंदावन भी है, आप वहां भी घूमने जा सकते हैं।

लखनऊ

लखनऊ को नवाबों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा यहां, पिक्चर गैलरी, बड़ा इमामबाड़ा, सतखंडा घंटाघर, शाही बावली और रूमी गेट काफी फेमस है। इसके अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ का मशहूर चिकनकारी कुर्ता सिर्फ यूपी में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है।

Tags

Next Story