Healthy Teeth: दांतों को बनाना है मजबूत, आज ही डाइट में शामिल करें ये फूड्स

Healthy Teeth: दांतों की मजबूती के लिए सिर्फ बर्श करना ही काफी नहीं है, बल्कि इन्हें स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी डाइट में कई सारे बदलाव करने होंगे। आपको उन फूड्स को अपने आहार में शामिल करना चाहिए जिनसे शरीर में विटामिन्स की पूर्ति होती है और आपके दांत स्वस्थ (Heathy Teeth) हो सकते हैं। दरअसल, आप जिन भी चीजों का सेवन करते है उनका सीधा असर आपके दांतों और मसूड़ों पर पड़ता है। ऐसी स्थिति में बेहद जरूरी है कि आप अपने आहार (Diet) में उन चीजों को शामिल करें, जिससे दांत स्वस्थ (Healthy Tips) रह सकें। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिनको आहार में शामिल कर आप अपने दांतों को स्वस्थ रख सकते हैं।
आहार में करें इन चीजों को शामिल
डेयरी प्रोडक्ट्स
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन काफी बेहतरीन माना जाता है। दूध, दही और पनीर में कैल्शियम की मात्रा काफी अच्छी होती हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इसके साथ ही ये दांतों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इन फूड्स का सेवन करने से मुंह में लार बनने की संभावना होती है, जो भोजन के कणों को साफ करके दांतों की सुरक्षा करती हैं। इसलिए डेयरी प्रोडक्ट्स (Dairy Products) को आप अपने आहार में जरूर शामिल करें। इसके अलावा आप अपने दांतों को स्वस्थ रखने के लिए सोया और काजू का भी सेवन कर सकते हैं। इन फूड्स में भी कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, जो दांतों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।
विटामिन-सी फूड्स
दांतों को लंबे समय तक मजबूत रखने के लिए आप अपनी डाइट में विटामिन-सी रिच फूड्स को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी, अंगूर, सेब, कीवी, नींबू, क्रैनबेरी, संतरे आदि का सेवन कर सकते हैं। ये फूड्स एसिड बनाने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इन फलों में एंटीऑक्सीडेंट की बेहतर मात्रा होती हैं, जो आपकी ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होते हैं।
मैग्नीशियम रिच फूड्स
मैग्नीशियम युक्त फूड्स दांतों के इनेमल और जबड़े के लिए बेहद जरूरी होते हैं। मैग्नीशियम दांतों और हड्डियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में मैग्नीशियम की कमी को पूरा करने के लिए आप चावल, मक्का, जौ, गेहूं और जई जैसे कई साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल कर अपने दांतों की रक्षा कर सकते हैं।
फल और सब्जियों का करें सेवन
दांतों को मजबूत रखने के लिए आप अपनी डाइट में कच्ची सब्जियां और फलों को सम्मिलित कर सकते हैं। इन्हें खाने से जबड़े मजबूत होते हैं, जिसके वजह से आपके दांत स्वस्थ व मजबूत रहते हैं। इन फलों और सब्जियों में पाए जाने वाला फाइबर दातों की सड़न को रोकते हैं।
अंडे खाएं
दांतों को स्वस्थ रखने के लिए आप अंडे को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। अंडे की जर्दी में विटामिन डी होता है, जिसके सेवन से दांतों को आवश्यक पोषक तत्व मिल जाते हैं जो दांतों को मजबूती प्रदान करने में सहायक होते हैं।
Also Read- Wisdom Teeth आने के बाद इंसान में आती है अक्ल, जानिये कितना सच और कितनी अफवाह
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS