Increase Platelets: तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए अपनाएं ये फॉर्मूला, डेंगू जैसी बीमारी होगी पस्त

Increase Platelets: देशभर में इन दिनों डेंगू का प्रकोप (Dengue Outbreak) लगातार बढ़ता जा रहा है। डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धी देखने को मिल रही है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, बिहार समते देश के कई राज्यों में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे है। इसको लेकर राज्य सरकार अलर्ट पर हैं। दिल्ली में डेंगू (Delhi Dengue Cases) के मामले पिछले 6 सालों के रिकार्ड तोड़ दिया है। वहीं बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। ऐसे समय में तेजी से फैल रहे डेंगू के संक्रमण (Dengue Infection) से बचना बेहद जरूरी है और डेंगू के लक्षण (Dengue Symptoms) के बारे में जानना बहुत जरुरी है। अगर आपको बुखार, जोड़ों में तेज दर्द और तेजी से शरीर की प्लेट्स में गिरने लगे तो आप सावधान हो जाइए क्योंकि यह सारे डेंगू के ही लक्षण हैं। डेंगू की सबसे खतरनाक चीज यह है कि इसमें प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से गिरने लगती है। अगर इस पर काबू नहीं पाया गया तो जान भी जा सकती है। आज की खबर में हम आपको प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने (Increase Platelet Count) के लिए कारगर फलों (which food increase platelets) और डाइट के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं।
डेंगू का कोई सटीक उपचार नहीं
ये बात तो आपको पता ही होगी कि यह बीमारी मच्छरों से फैलती है। ऐसे में आपको मच्छरों से बच कर रहना चाहिए। अगर डेंगू हो जाए तो इसकाा सटीक उपचार नहीं है, केवल सावधानी बरतनी पड़ती है। डेंगू संक्रमित व्यक्ति को बार-बार चक्कर आता है। तेजबुखार के चलते डेंगू संक्रमित व्यक्ति बेहद कमजोर फील करता है। कई लोग इससे जान भी गंवा देते हैं। डेंगू संक्रमित व्यक्ति डॉक्टर से दवा लेने के अलावा घरेलू उपचार करके भी डेंगू से छूटकारा पा सकते हैं। बता दें कि डेंगू में आपके शरीर की प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती है। शरीर में 1.50 लाख से लेकर 4 लाख तक प्लेटलेट्स होती हैं। इनकी संख्या 50 हजार के नीचे जाते ही रोगी की जान को खतरा हो सकता है। यहां आपको प्लेटलेट्स के कुछ घरेलू रामबाण उपाय के बारे में बताया गया है, जिससे आप घर पर ही प्लेटलेट्स को रिकवर कर सकते हैं।
प्लेटलेट्स बढ़ाने के घरेलू उपाय
गिलॉय
डेंगू संक्रमित व्यक्ति की प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए गिलॉय के पत्ते का जूस या पानी नियमित रुप से पीने से आपको डेंगू के बुखार से राहत मिल सकती है।
नारियल का पानी
नारियल का पानी प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए सबसे सबसे रामबाण उपाय होता है। नारियल का पानी आपकी शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। रक्त के निर्माण में आपकी शरीर मे पर्याप्त मात्रा में पानी का होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में नारियल पानी काफी फायदा करता है।
पपीते के पत्ते
डेंगू संक्रमित व्यक्ति को पपीतों का रस बनाकर नियमित पीने से डेंगू के बुखार में कारगार साबित होता है। एक शोध में भी पाया गया है कि डेंगू के बुखार में पपीता का पत्ता एक शानदार औषधि का काम करता है।
कीवी
कीवी भी प्लेटलेट्स बढ़ाने में बेहद कारगर साबित होता है। डेंगू संक्रमित व्यक्ति यदि रोजाना कीवी खाता है, तो उसकी प्लेटलेट्स तेजी से रिकवर होती है। बता दें कि कीवी में विटामिन-सी, विटामिन-ई और पॉलीफिनॉयल होता है। इसे खान से कॉलेस्ट्राल भी कंट्रोल में रहता है।
अनार
अनार को तो आप जानते ही हैं कि कितना अच्छा फल होता है। इसमें प्रचूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। अनार खाने से हीमोग्लोबिन और प्लेटलेट्स की मात्रा बढ़ाने में काफी मददगार है। अनार का जूस काफी फायदेमंद होता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS