Independence Day 2021 पर घर में बनाकर खाएं Tiranga Halwa

Independence Day 2021 पर घर में बनाकर खाएं Tiranga Halwa
X
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया जाएगा। इस दिन आप तिरंगा हलवा (Tiranga Halwa) बनाकर अपनी फैमिली को खिला सकते हैं। हालांकि ये हलवा बनाने में आपको थोड़ा टाइम लगेगा लेकिन यह आपको तीन तरह के हलवे का टेस्ट देगा। आइए जानते है इसकी रेसिपी (Tiranga Halwa Recipe) के बारे में।

Independence Day 2021 Special Tiranga Halwa Recipe : 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) मनाया जाएगा। इस दिन आप तिरंगा हलवा (Tiranga Halwa) बनाकर अपनी फैमिली को खिला सकते हैं। हालांकि ये हलवा बनाने में आपको थोड़ा टाइम लगेगा। लेकिन यह आपको तीन तरह के हलवे का टेस्ट देगा। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी (Tiranga Halwa Recipe) के बारे में।

सामग्री

पालक - 2 कप पालक उबला हुआ

शुद्ध घी-1 बड़ा चम्मच

इलायची - 1 छोटी चम्मच

शुगर - 4 टी स्पून

दूध - 2 कप

खीरे के हलवे के लिए -

खीरा - 1 मीडियम खीरा छिला हुआ

खोया - 2 बड़े चम्मच

घी - 3 चम्मच

इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच

दूध- 1/2 कप

शुगर - 4 बड़े चम्मच

गाजर के हलवे के लिए

गाजर - 2 छीली हुई गाजर

इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच

दूध - 3 कप

घी- 1 बड़ा चम्मच

शुगर - 4 बड़े चम्मच

ड्राई फ्रूट्स - 5,6

विधि :

पालक का हलवा

गैस पर पैन रखें और उसमें घी को गर्म करें। सबसे पहले हम पालक का हलवा बनाएंगे। अब पैन में पालक प्यूरी को डांलेंगे और धीमी आंच पर पकाएंगे। इसके साथ ही इसमें दूध, चीनी और इलायची पाउडर को मिलाएं। इसके बाद इसे तब तक चलाते रहे जब तक ये घी न छोड़ने लगें। थोड़ी देर पकाने के बाद आपका हलवा बनकर तैयार हो जाएगा।


खीरे का हलवा

अब फिर से गैस पर दूसरी कड़ाई रखिए और उसमें घी डालकर गर्म करें। इसके बाद जो खीरा आपने कद्दूकस किया है उसे कढ़ाई में डाले और मीडियम फ्लेम पर 2-3 मिनट तक भुनते रहें। इसके बाद इसमें खोया, दूध, इलायची पाउडर और चीनी मिला दीजिए। इसके बाद इसे धीरे-धीरे चलाते रहें। 5-6 मिनट में आपका हलवा बनकर तैयार हो जाएगा। आप इसे प्लेट में निकाल सकते हैं।

नोट : इस बात का ध्यान रखें कि जो खीरा आपने कद्दूकस किया है, उसका सारा पानी अच्छे से निचोड़ लेना चाहिए। वरना इसे पकने में ज्यादा समय लगेगा।

गाजर का हलवा

गाजर को पकने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। इसे पकाने के लिए आप गैस पर एक कड़ाई रखें और उसने थोड़ा घी और दूध डालकर कसी हुई गाजर को उसमें मिलाएं। जब यह अच्छे से पक जाए तो इसमें चीनी डालकर फिर से बकाए और 10-12 मिनट तक इसे पकने दें। जब गाजर पक जाएं तो उसमें खोया मिला दीजिए। अब आपका हलवा बनकर तैयार है। इसके बाद इन तीनों को तिरंगे के हिसाब से परत में लगा दीजिए।

Tags

Next Story