Independence Day 2022: 75वां या 76वां आजादी का कौन सा साल मना रहा भारत? आज इन देशों का भी है स्वतंत्रता दिवस

Independence Day 2022: 75वां या 76वां आजादी का कौन सा साल मना रहा भारत? आज इन देशों का भी है स्वतंत्रता दिवस
X
भारत 15 अगस्त (15 August 1947) को यानी आज के दिन स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) पूरी धूमधाम से मना रहा है, लेकिन देशवासियों में इस बात को लेकर बहुत भ्रम है कि यह 75वां स्वतंत्रता दिवस है या 76वां स्वतंत्रता दिवस है (75th or76th Independence Day)।

भारत 15 अगस्त (15 August 1947) को यानी आज के दिन स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) पूरी धूमधाम से मना रहा है, लेकिन देशवासियों में इस बात को लेकर बहुत भ्रम है कि यह 75वां स्वतंत्रता दिवस है या 76वां स्वतंत्रता दिवस (75TH OR 76TH Independence Day) है। वहीं कई लोगों का यह भी मानना है कि यह 74वां स्वतंत्रता दिवस है। तो अब सवाल उठता है कि आखिरकार यह कौन सा स्वतंत्रता दिवस है? भारत इस साल ब्रिटिश शासन से आजादी का 75वां साल मना रहा है या 76वां? बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 12 मार्च 2021 को आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए "आजादी का अमृत महोत्सव" (Azadi Ka Amrit Mahotsav) शुरू किया था, जिसने हमारी आजादी की सालगिरह के लिए 75 सप्ताह की उलटी गिनती शुरू की थी।

2022 में कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा भारत?

इसका मतलब है कि भारत 15 अगस्त 2022 को अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत ने 200 से अधिक वर्षों के ब्रिटिश शासन से अपनी कड़ी मेहनत से स्वतंत्रता प्राप्त की। इसका मतलब है कि भारत ने अपनी आजादी का पहला साल 15 अगस्त 1948 को, 10 साल 15 अगस्त 1957 को, 20 साल 1967 में और 70 साल 2017 को मनाया था। इसके मुताबिक, भारत 2022 में ब्रिटिश शासन से आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। हालांकि, भारत में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवसों की संख्या की गिनती 15 अगस्त, 1947 से 76 होगी। जानकारी के लिए बता दें कि भारत के साथ 4 अन्य देश 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता का जश्न मनाते हैं:- बहरीन, उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया और लिकटेंस्टीन।

साबरमती से लॉन्च हुआ था आजादी का अमृत महोत्सव

भारत के संस्कृति मंत्रालय और भारत सरकार के नेतृत्व में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस स्वतंत्रता दिवस के इस सेलिब्रेशन का शीर्षक 'आजादी का अमृत महोत्सव' रखा गया है। पीएम मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक केंद्र सरकार के हर घर तिरंगा अभियान में नागरिकों से भाग लेने का भी आग्रह किया था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च 2022 को "आजादी का अमृत महोत्सव" नाम का कार्यक्रम गांधीजी के आश्रम, साबरमती से लॉन्च किया था।

Tags

Next Story