भारतीय क्रिकेटर्स की लाइफ पार्टनर्स के लाखों दीवाने, तस्वीरों से नहीं हटेगी आपकी नजर

भारतीय क्रिकेटर्स की लाइफ पार्टनर्स के लाखों दीवाने, तस्वीरों से नहीं हटेगी आपकी नजर
X
क्रिकेटर्स की इन खूबसूरत पत्नियों से नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल, देखें लिस्ट में शामिल है किस-किसका नाम।

Indian Cricketers Wives: भारतीय क्रिकेटर्स के साथ ही उनकी पत्नियां भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर लोग इनकी खूबसूरती और स्टाइल के दीवाने हैं। बात दिलकश अदाओं की हो या फिर जबरदस्त फैशन सेंस की हर तरह से क्रिकेटर्स की लाइफ पार्टनर्स ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। खूबसूरती की इस लिस्ट में विराट कोहली की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ही नहीं, कई और खिलाड़ियों की पत्नियां भी शामिल हैं जो बॉलीवुड की हिरोइनों को कांटे की टक्कर दे सकती हैं। तो चलिए फोटोज में देखते हैं, इस लिस्ट में किस-किसका नाम शुमार है:-

1. अनुष्का शर्मा


किंग कोहली की लेडी लव अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने रब ने बना दी जोड़ी, बैंड बाजा बारात, पीके, एनएच 10, परी, सुल्तान जैसी कई धमाकेदार फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया है।

2. साक्षी सिंह


कप्तान कूल महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में साक्षी सिंह के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। 2015 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 11वें एडिशन से कुछ समय पहले धोनी के घर एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ, जिसका नाम जीवा है।

3. रितिका सजदेह


हिट मैन रोहित शर्मा से शादी होने से पहले रितिका स्पोर्ट्स मैनेजर के रूप में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने अपने चचेरे भाई बंटी सचदेवा की मैनेजमेंट कंपनी कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड एंटरटेनमेंट में काम करना शुरू किया। रितिका की रोहित शर्मा से मिलने से पहले हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे क्रिकेटरों की अच्छी दोस्त थीं।

4. धनश्री वर्मा


क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा प्रोफेशनल कोरियोग्राफर हैं। वह अक्सर डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। धनश्री ने कई स्टार्स के साथ डांस किया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आता है। धनश्री उन क्रिकेटर्स की वाइफ में से एक हैं जिनका क्यूट अंदाज फैंस को अपना दीवाना बना लेता है।

Tags

Next Story