ऐसे बनाएं जामुन की रबड़ी, खाने वाला ये ही कहेगा थोड़ी और मिलेगी

Jamun Rabri Recipe : इन दिनों जामुन खूब मिल रहा है। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही न्यूट्रीएंट्स (Nutritional Benefits) से भरपूर भी होता है। आप चाहें तो जामुन से डिफरेंट स्वीट्स और ड्रिंक्स भी बना सकती हैं। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं जामुन से ये सब आसानी से बनाया जा सकता है। आज हम आपको जामुन से रबड़ी कैसे बनती है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। शायद ही किसी ने जामुन से बनी रबड़ी का स्वाद चखा हो, लेकिन यह खाने में काफी स्वादिष्ट और दिखने में भी काफी मजेदार होती है। जामुन की रबड़ी बनाने का बेहद सिंपल सा तरीका है कुछ स्टेप्स को फॉलो कर आप बेहतरीन रबड़ी बना सकते हैं।
जामुन की रबड़ी बनाने की सामग्री
1- जामुन का गूदा : 1 कप
2-फुल क्रीम मिल्क : 1 लीटर
3-पिसी चीनी : 3/4 कप
4- बारीक कटा पिस्ता : 1 बड़ा चम्मच
5- आधे कटे हुए काजू : 1/4 कप
6- इलायची पावडर : 1/2 छोटा चम्मच
कैसे बनाएं
पहला स्टेप - सबसे पहले जामून के गूदे को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें
दूसरा स्टेप -एक कड़ाही लें और उसे मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लें। इसके बाद कड़ाही में पेस्ट को डाले इसके साथ इसमें चीनी भी मिला लें। दोनों को चलाते हुए करीब 2-3 मिनट तक पका लें
तीसरा स्टेप-पेस्ट को ठंडा करने के बाद इसे फिर से कड़ाही में डालें इस बार इसे दूध डालकर उबालें और फ्लेम मीडियम करके बीच-बीच में चलाते हुए एक तिहाई रहने तक पकाएं। दूध के ऊपर आने वाली मलाई को दूध में ही मिलाती रहें।
चौथा स्टेप - दूध पकाने के बाद इसमें इलायची पावडर मिला लें और 2 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें।
पांचवा स्टेप - ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को फ्रिज में रख दें। कुछ घंटों बाद इसे निकालें और कटे पिस्ते और काजू से गार्निश करके ठंडी-ठंडी जामुन रबड़ी सर्व करें।
जामुन खाने के फायदे
-दिल को स्वस्थ रखता है
-सांस की समस्याओं से लड़ता है
-रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक
-पाचन क्रिया में सुधार लाने में सहायक
-दांतों और मसूड़ों को मजबूत करता है
-वजन घटाने में मदद करता है
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS