Relationship Tips: One Night Stand से पहले जान लें उसके फायदे और नुकसान, कहीं भारी ना पड़ जाए एक रात का प्यार...

One Night Stand: मॉडर्न हो रहे जमाने में लोगों की सोचने ने भी खुलना शुरू कर दिया है, आजकल सभी अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना चाहते हैं। आप सभी ने वन नाइट स्टैंड के बारे में कभी न कभी तो सुना ही होगा, लेकिन क्या आपको इसका मतलब पता है? वन नाईट स्टैंड का मतलब होता है जब 2 अनजान लोग एक दूसरे की रजामंदी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं। अब आप सोच रहे होंगे वन नाईट स्टैंड ठीक हैं या नहीं? (Pros and Cons Of One Night Stand) सभी की इस मुद्दे पर अपनी अलग राय होती है, किसी को इस तरह के रिलेशन बनाने में कोई प्रॉब्लम नहीं होती और कई लोग इसके खिलाफ होते हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग इसके खिलाफ ही होते हैं, लेकिन आज की इस खबर में हम आपको वन नाईट स्टैंड के कुछ फायदे और नुकसान बताएंगे जिसके बाद आप इस मुद्दे पर अपनी खुद की रे बना सकते हैं।
- इमोशनल अटैचमेंट
फायदे: वन नाईट स्टैंड का पूरा कांसेप्ट ही इंसानों की फिजिकल नीड्स पर बना हुआ है, यानी की इस तरह के रिलेशन में प्यार और कमिटमेंट की कोई बंदिश नहीं होती है। अगर लोगों को अपनी इच्छा से सेक्स करना है, साथ ही रिलेशनशिप और कमिटमेंट जैसी चीजों से बचना है तो यह उनके लिए बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है। इस तरह के फिजिकल रिलेशन में 2 लोग एक-दूसर के लिए भावनाएं नहीं बढ़ाते हैं, अगर वो चाहें तो वो अपना पार्टनर भी आसानी से बदल सकते हैं।
नुकसान: अगर कोई व्यक्ति इमोशनल नेचर का है तो उसके लिए वन नाईट स्टैंड अच्छा ऑप्शन नहीं है, क्योंकि मुमकिन है कि वो लोग भावनाओं में बहकर दूसरे इंसान की तरफ अट्रैक्ट होने लगें और खुद को संभाल ना पाएं। वन नाईट स्टैंड के केसेस में ऐसा बहुत बार होता है कि भले ही दो लोगों में रिश्ते की शुरुआत बिना फीलिंग्स के हुई थी लेकिन उनमें से कोई भी अपनी फीलिंग्स को ना संभाल पाए। इस सिचुएशन में वो खुदको हर्ट करेगा। इसलिए ध्यान रखें कि आप खुदको और अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल कर पाएं तभी ऐसा कुछ ट्राय करने की सोचें।
- झिझकने की नहीं है कोई जरूरत
फायदे: जब आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ वन नाइट स्टैंड करते हैं, जिसको आप बिल्कुल नहीं जानते हैं तो आपके लिए वो अहसास कुछ नया और कुछ अलग होता है। कहने का मतलब यह है कि आप अपनी सेक्स से संबंधित इच्छाओं को बिना किसी झिझक के सामने वाले इंसान को बता सकते हैं। आपको यह भी नहीं सोचना होगा की वो व्यक्ति आपके बारे में क्या सोचेगा, क्योंकि आप अनजान लोग हैं। इस सिचुएशन में आपको बिल्कुल अटपटा महसूस करने की कोई जरूरत नहीं होगी।
नुकसान: वन नाईट स्टैंड में ऐसा होना मुमकिन है कि सामने वाले इंसान को आपकी सेक्स संबंधित पसंद-नापसंद के बारे में कोई जानकारी नहीं है और हो सकता है कि वे आपसे इसके बारे में जानने की कोशिश भी न करें। क्या होगा यदि वह कुछ ऐसा करता है जिससे आप कम्फर्टेबल नहीं है? इसलिए दोनों पहलुओं पर सोचने के बाद हीसपर कुछ राय बनाएं।
- जो आपके मन में है वो करें
फायदे: जब दो लोग सेक्स करने की इच्छा से साथ होते हैं तो आप एक लय में आगे बढ़ते हैं, इससे आपके ईगो को बूस्ट मिलता है। आप खुद को लेकर और भी कॉन्फिडेंट हो जाते हैं। दोनों ही लोग सेक्स के दौरान हर वो चीज ट्राय कर सकते हैं जो वो किसी और के साथ करने में झिझक रहे थे। आप जो चाहते हैं उसे आजमा सकते हैं, यह कॉन्फिडेंस को बढ़ावा देता है।
नुकसान: वन नाईट स्टैंड में दो लोग एक-दूसरे की रजामंदी के साथ कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है की आप इस चीज को अपने ऊपर हावी होने दें। आपको अपनी लिमिट्स को हमेशा याद रखना चाहिए, कुछ लोगों के लिए यह एक लत में बदल सकता है।
- असुरक्षित सेक्स से बचें
कुछ लोग वन नाईट स्टैंड सुरक्षा सावधानियों के बिना करना पसंद करते हैं, लेकिन आप किसी अनजान इंसान के स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ भी परेशानी के बारे में नहीं जानते हैं। असुरक्षित सेक्स से आपको एसटीडी हो सकते हैं, बस उस पल के बारे में सोचना मजेदार है लेकिन सिर्फ एक रात की वजह से आप अपनी पूरी जिंदगी बर्बाद नहीं कर सकते हैं। साथ ही सुरक्षित सेक्स करने से प्रेगनेंसी का खतरा भी कम होता है, इसलिए वन नाईट स्टैंड में कंडोम का इस्तेमाल जरूर करें!
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS