ये रहा Tokyo Olympic में इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा का डाइट प्लान, आप भी कर सकते हैं फॉलो

ये रहा Tokyo Olympic में इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा का डाइट प्लान, आप भी कर सकते हैं फॉलो
X
आज नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) किसी परिचय के मोहताज नहीं है, देश के बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके जुबान पर बस एक ही नाम छाया है और वह नीरज चोपड़ा। सभी लोग नीरज चोपड़ा से जुड़ी हर बात जानना चाहते हैं। आज हम आपको नीरज चोपड़ा की डाइट और उन्हें खाने में क्या-क्या पसंद है। उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

Neeraj Chopra Diet Plan : आज नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) किसी परिचय के मोहताज नहीं है, देश के बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके जुबान पर बस एक ही नाम छाया है और वह नीरज चोपड़ा। सभी लोग नीरज चोपड़ा से जुड़ी हर बात जानना चाहते हैं। आज हम आपको नीरज चोपड़ा की डाइट और उन्हें खाने में क्या-क्या पसंद है। उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीरज चोपड़ा को ब्रेड ओमलेट (Bread Omelet) खाना बेहद पसंद है। नीरज को ऑमलेट बहुत पसंद है। वे आमलेट कभी भी खा सकते हैं। यह उनके पसंदीदा खाद्य पदार्थों में से एक है। नीरज को गोलगप्पे खाना भी काफी पसंद है। उनका कहना है कि गोलगप्पे में कोई बुराई नहीं है। नीरज कभी-कभी नमकीन चावल अपने लिए बनाते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने सैल्मन फिश (Salmon Fish)को डाइट में शामिल किया है। वह ज्यादातर अभ्यास के दौरान फलों का जूस पीना भी पसंद करते थे। अगर किसी देश में कोई टूर्नामेंट होता है, तो वे वहां खाना पसंद करते हैं। वह किसी अन्य देश के खिलाड़ियों को भारत में बनी चिकन करी या बटर चिकन खाने की सलाह देते हैं।

2016 से शुरु किया नॉनवेज खाना

खबरों की मानें तो नीरज चोपड़ा को मीट खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। वे वेजिटेरियन थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि साल 2016 में जब वह पोलैंड गए थे तो शाकाहारी होने की वजह से उन्हें अच्छा खाना नहीं मिलता था। क्योंकि वेजिटेरियन खाने के उनके पास बहुत की कम ऑप्शन थे। इसकी वजह से उनका वजन घटने लगा था और उन्हें जरूरी पोषण नहीं मिल पा रही था। इसकी वजह से उन्होंने नॉनवेज खाना शुरू कर दिया था।

डाइट में होना चाहिए चीट डे

नीरज चोपड़ा को चूरमा खाना भी काफी पसंद है। यह उनकी स्वीट डिश में फेवरेट है। नीरज का कहना है कि डाइट में चीट डे होना चाहिए। वह चीट डे में घर का बना चुरमा खाते हैं।


Tags

Next Story